{"_id":"6309cc341ac7512e6e5cc01a","slug":"husband-thrown-wife-in-yamuna-river-after-family-dispute-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गृह क्लेश से तंग युवक ने पत्नी को यमुना में धकेला, सोच रहा था हो गई मौत, फिर मिली चौंकाने वाली खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गृह क्लेश से तंग युवक ने पत्नी को यमुना में धकेला, सोच रहा था हो गई मौत, फिर मिली चौंकाने वाली खबर
Sat, 27 Aug 2022 01:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:18 PM IST
सार
युवक ने गृह क्लेश से तंग आकर पत्नी को यमुना नदी के पुल पर ले जाकर धोखे से धक्का मार दिया। पत्नी मर गई होगी, ये सोचकर घर वापस आ गया। लेकिन कुछ समय बाद ही उसके घर पुलिस पहुंच गई। युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि उसकी पत्नी जिंदा है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी पति और यमुना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक युवक ने पत्नी के यमुना नदी में धोखे से धकेल दिया, लेकिन पत्नी की किस्मत अच्छी थी। जिस जगह वह गिरी वहां पर पानी कम था, इस वजह से उसकी जान बच गई। महिला ने मायके वालों को घटना की जानकारी दी। मायके वालों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
थाना सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता के रहने वाले अरविंद की शादी आठ साल पहले संतोषी निवासी नगला मदारी, सिरसागंज के साथ हुई थी। अरविंद नारखी के खुशालपुर का रहने वाला है। अरविंद सिलाई का काम करता है। उनके दो बच्चे भी हैं। संतोषी के भाई चंद्रकांत ने बताया के पति-पत्नी में किसी बात को लेकर शुक्रवार दोपहर को झगड़ा हो गया था। इसके बाद अरविंद यमुना दर्शन कराने के बहाने से पत्नी को अपने साथ बटेश्वर ले गया। यहां यमुना के पुल से संतोषी को उसने धोखे से फेंक दिया। इसके बाद वह घर वापस आ गया।
संतोषी की किस्मत अच्छी थी क्योंकि जिस स्थान पर संतोषी गिरी थी, वहां पानी कम था। वह किसी तरह किनारे तक पहुंच गई, वहां मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाल लिया। जिसके बाद संतोषी ने घटना की जानकारी अपने घरवालों को दी। इसके बाद मायका पक्ष के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अरविंद को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।