फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband kills wife with ax in dispute over going to wedding in Agra

UP: प्रधान के घर शादी में साथ चलने को राजी नहीं हुई पत्नी, कुल्हाड़ी से काट डाला; पहुंचा थाने और रचा ये ढोंग

Mon, 22 Apr 2024 09:40 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Apr 2024 09:40 AM IST
सार

प्रधान के घर शादी में साथ चलने को पत्नी राजी नहीं हुई। गुस्से में पति ने उसे कुल्हाड़ी से काट डाला। फिर खुद थाने पहुंचा और ऐसी  कहानी बताई, जिस पर पुलिस को भरोसा नहीं है। 

विज्ञापन
Husband kills wife with ax in dispute over going to wedding in Agra
Crime Demo - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शादी में जाने को लेकर कहासुनी में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना के बाद आरोपी खुद पुलिस के पास पहुंचा। उसने घटना की जानकारी दी। घटना को हादसा बताया। मगर, पुलिस और मायके पक्ष के लोग मानने को तैयार नहीं हैं। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


घटना इरादतनगर थाना क्षेत्र के थपैंड़ा गांव की है। गांव निवासी धर्म सिंह कुशवाह की शादी 11 साल पहले रामबाग क्षेत्र की रहने वाली पिंकी (30) से हुई थी। धर्म सिंह ईंट भट्ठे पर काम करता है। उसके एक बेटा और तीन बेटियां हैं। रविवार को प्रधान की बेटी की शादी थी। इसमें धर्म सिंह के परिवार को भी जाना था। उसके माता-पिता और चार बच्चे शादी में चले गए थे। 

विज्ञापन

एसीपी सैंया देवेश कुमार ने बताया कि धर्म सिंह पत्नी को अपने साथ ले जाना चाहता था। मगर, वह गांव से जा रहे ट्रैक्टर में जाने की जिद कर रही थी। इस बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि धर्म सिंह ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पिंकी के सिर में प्रहार कर दिया। इससे वह जमीन पर लहूलुहान होकर गिर पड़ी। 

विज्ञापन

घटना के बाद धर्म सिंह ने एंबुलेंस को फोन किया। मगर, एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस पर अपने भाई को घटना की जानकारी दी। परिजन पिंकी को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, आरोपी पति पुलिस के पास पहुंच गया। घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

बोला, विवाद के दौरान गिर गई पत्नी

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी ने झगड़े के संबंध में जानकारी दी। बताया कि शादी में साथ जाने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान पत्नी को धक्का लग गया। पत्नी गिर गई। वहां पर कुल्हाड़ी रखी हुई थी। वह उसके सिर में लग गई। इससे उसकी मौत हो गई। 

पुलिस आरोपी की बात को सच नहीं मान रही है। पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी बरामद की है। उधर, मायका पक्ष के लोगों ने भी हत्या का आरोप लगाया। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed