फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband found with a YouTuber girl, wife beats him

UP: पत्नी को देख छत से कूदकर भागा पति...यूट्यूबर युवती का घरवाली ने किया ऐसा हाल; पुलिस ने दर्ज किया केस

Mon, 29 Dec 2025 09:21 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 29 Dec 2025 09:21 AM IST
सार

यूट्यूबर युवती के साथ पति को पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पत्नी को देख पति तो छत से कूदकर भाग निकला, लेकिन युवती को मौके पर पकड़ लिया। पत्नी ने उसकी पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। 
 

विज्ञापन
Husband found with a YouTuber girl, wife beats him
युवती सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के कुबेरपुर में पत्नी ने पति को यूट्यूबर युवती के साथ पकड़ लिया। पति तो कमरे की छत से कूदकर भाग निकला। मगर, पत्नी ने अन्य महिलाओं के साथ युवती की जमकर पिटाई की। इसका वीडियो वायरल हो गया। यूट्यूबर युवती की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर रही है।
विज्ञापन


मारपीट की आरोपी महिला ने बताया कि उसका पति एक यूट्यूब चैनल के लिए काम करता है। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की युवती खुद को एक यूट्यूब चैनल की मीडियाकर्मी बताती है। कुछ दिन पूर्व ट्रांस यमुना थाना में एक पड़ोसी पर प्राथमिकी दर्ज करा चुकी है। इसके अलावा एक प्रधान के पुत्र को ब्लैकमेल करने के मामले में जेल जा चुकी है। वह पिछले कई दिनों से कुबेरपुर में किराए पर रह रही है। पति उसके साथ ही रह रहा था।
विज्ञापन




रविवार को जानकारी होने पर परिवार की महिलाओं के साथ वह मौके पर पहुंची। कमरे में दोनों को देख दरवाजा खुलवाया। पति धक्का देकर भाग गया। वहीं मामले में युवती की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। इंस्पेक्टर एत्मादपुर का कहना है कि युवती को कुछ महिलाओं ने पीटा था। इसका वीडियो भी सामने आया है। युवती ने तहरीर दी है। साक्ष्य के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed