फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband drinks alcohol with mother-in-law wife goes to police in agra up news

शराबी ससुराली: सास संग पति छलकाता है जाम, पुलिस के पास पहुंची पत्नी बोली- मुझे बना दिया वेटर, मंगवाते हैं चखना

Mon, 11 Dec 2023 11:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Dec 2023 11:19 AM IST
सार

विवाहिता अपने शराबी ससुराल वालों से परेशान है। उनकी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची, जहां से मामला परिवार परामर्श केन्द्र भेजा गया। पीड़िता ने यहां बताया कि सास और पति एक साथ शराब पीते हैं। उसको भी शराब पिलाने का दबाव बनाते हैं, मना करने पर मारपीट की जाती है....
 

विज्ञापन
Husband drinks alcohol with mother-in-law wife goes to police in agra up news
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को विवाहिता ने न्याय की गुहार लगाई। आरोप लगाया कि ससुराल में पति और सास एक साथ बैठकर शराब पीते हैं। उसे भी पीने के लिए कहते हैं। मना करने पर ताने मारते हैं। जब विरोध किया तो दोनों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता आठ महीने से मायके में है। काउंसलर ने दोनों पक्षों को बुलाया, लेकिन बात नहीं बन सकी।
विज्ञापन


फरीदाबाद निवासी युवती की शादी एक साल पहले अछनेरा के युवक के साथ हुई थी। युवक पत्थर कारीगर है। शादी के बाद युवती को पता चला कि पति और सास एक साथ बैठकर शराब पीते हैं। उस पर भी पीने के लिए दबाव बनाते हैं। मना करने पर मायके वालों के खिलाफ गलत बोलते हैं। अतिरिक्त दहेज की मां को लेकर ताना मारते है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Taj Mahal: टिकट के लिए मारामारी... ताज के दीदार की राह नहीं आसान; भीड़ देख छूटे सुरक्षाकर्मियों के पसीने
विज्ञापन
विज्ञापन



जब भी दोनों एक साथ शराब पीने के लिए बैठते हैं, तो उसको वेटर बना देते है। उससे कभी पानी तो कभी नमकीन मांगते हैं। विवाहिता ने जब इस बात का विरोध किया तो पति ने मारपीट शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ गई की मां और बेटे ने आठ महीने पहले विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में है।

परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर डॉ. अमित गौड़ ने बताया कि रविवार को दोनों पक्षों को बुलाया था। पत्नी का कहना है कि अगर पति और सास शराब पीना छोड़ दे तो वह ससुराल जाने के लिए तैयार है। मगर पति ने कोई जबाव नहीं दिया। दोनों को समझाने का काफी प्रयास किया। मगर बात नहीं बन सकी। मामले में अगली तारीख दे दी गई है।

ये भी पढ़ें -  Agra News: सीएमओ ने रॉयल हॉस्पिटल में मारा छापा, डॉक्टर मिला न कोई रिकॉर्ड; इसलिए की कार्रवाई


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed