फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband divorces wife for not meeting dowry demand in Agra

तीन तलाक: चार साल पहले हुआ था निकाह, दो बेटियां हैं, एक दिन पति ने कागज थमाया, बोला- घर से निकलो, तलाक दे दिया

Sat, 25 Mar 2023 09:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Mar 2023 09:21 PM IST
सार

आगरा में तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहां चार वर्ष पहले एक युवती का निकाह हुआ। उसकी दो बेटियां भी हैं। एक दिन अचानक पति ने हाथ में कागज थमाया और बोला कि घर से निकलो तलाक दे दिया है। पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Husband divorces wife for not meeting dowry demand in Agra
आगरा में तीन तलाक का मामला आया सामने - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने पत्नी को तलाक दे दिया। पीड़िता दो मासूम बच्चियों के साथ थाने पहुंची। यहां पुलिस ने परिवार का मामला बताकर लौटा दिया। परेशान पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है। कमिश्नर ने ससुरालियों पर केस दर्ज करने आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

दो बेटियों की मां है पीड़िता

मामला खंदौली थाना क्षेत्र के नाई की सराय का है। यहां की निवासी पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह चार दिसंबर 2018 को टेढ़ी बगिया क्षेत्र के इस्लाम नगर में हुआ था। पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही दहेज के लिए उत्पीड़न किया जाने लगा। इस दौरान दो बेटियों का जन्म हुआ। 
विज्ञापन

कागज थमाया, बोला तलाक दे दिया 

बताया कि पति ने 22 मार्च 2023 को एक कागज हाथ में देकर बोला कि यहां से निकलो तुम्हें तलाक दे दिया है। 28 मार्च को वह अपने माता पिता के साथ ससुराल पहुंची तो मारपीट कर भगा दिया गया। धोखाधड़ी कर तीन तलाक दिया गया है। ट्रांस यमुना पुलिस ने शिकायत लेने से मना कर दिया। अब पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने केस दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed