{"_id":"5cfcb3c3bdec2207066cba56","slug":"husband-died-wife-injured-in-road-accident-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आठ माह की बेटी के सिर से उठा माता-पिता का साया, दंपति की मौत ने झकझोरा लोगों का दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ माह की बेटी के सिर से उठा माता-पिता का साया, दंपति की मौत ने झकझोरा लोगों का दिल
Sun, 09 Jun 2019 11:37 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
परिजन की गोद में मासूम बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार दंपती को रविवार सुबह रोडवेज बस ने रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई पत्नी की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। हादसे में उनकी एक वर्षीय बच्ची को चोट नहीं आई। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया।
गांव पिपरौली निवासी राकेश चौहान (28) ट्रक चालक था। पत्नी रचना चौहान और एक वर्षीय बच्ची अन्नया के साथ श्रीनगर स्थित चिकित्सक के पास दवा दिलाने आ रहा था।वह श्रीनगर के स्थित आरके कोल्ड स्टोरेज के निकट पहुंचा तभी टूंडला की ओर से जा रही कासगंज डिपो की बस ने सामने से रौंद दिया।
हादसा इतना तीव्र था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और राकेश चौहान की मौके पर ही मौत हो गई पत्नी रचना चौहान गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रचना को एफएच अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस ने मृतक राकेश व उसकी पत्नी रचना का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के बड़े भाई अवधेश चौहान ने थाना पचोखरा में रोडवेज बस चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। राकेश के तीन पुत्रियां हैं, जिनमें बड़ी तान्या (04), शान्या (02) व अनन्या (01) साल है।
टूंडला-एटारोड पर हर रोज हादसे हो रहे हैं। टूंडला तहसील के निकट, पचोखरा के निकट श्रीनगर, रजावली चौराहा, नगला सिकंदर पर कई हादसे हो चुके हैं, ये सिंगल रोड है आने जाने वाले वाहन एक ही तरफ से निकलते हैं। जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है।