फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   crops are getting destroyed due to floods due to heavy rains In Kasganj farmers are upset due to this

उफान पर गंगा: नहीं थमी पानी की रफ्तार तो मुश्किल में होगा जीवन, पहले अतिवृष्टि...अब बाढ़ से फसलें बर्बाद

Sun, 16 Jul 2023 08:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Jul 2023 08:32 PM IST
सार

कासगंज में गंगा उफान पर हैं। यदि पानी की रफ्तार नहीं थमी तो जीवन मुश्किल में आ जाएगा। यहां पहले अतिवृष्टि तो अब बाढ़ के पानी से फसलें बर्बाद हो रही हैं।

विज्ञापन
crops are getting destroyed due to floods due to heavy rains In Kasganj farmers are upset due to this
kasganj news: कादरगंज गंगा घाट पर बनाए गए कच्चे बांध को गंगा की धारा ने काट दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में गंगा उफान पर हैं। यदि पानी की रफ्तार नहीं थमी तो लोगों का जीवन मुश्किल में होगा। वहीं दूसरी तरफ किसान पहले तो अतिवृष्टि से परेशान थे, अब बाढ़ का पानी फसलें बर्बाद कर रहा है। अतिवृष्टि से मक्का, मूंगफली आदि की फसलों को नुकसान हो रहा था, लेकिन अब गंगा के तटीय इलाकों में बाढ़ का प्रकोप होने से फिर से खेत बाढ़ के पानी से जलमग्न होने लगे हैं। 

विज्ञापन


इससे मक्का सहित विभिन्न फसलें प्रभावित हो सकती हैं। केवल गन्ना की फसल ही बाढ़ के पानी से प्रभावित नहीं होगी। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ से हमेशा फसलों को नुकसान होता है। वहीं, गांव में समस्याएं बढ़ जाती हैं। पशुओं को चारे का संकट होता है। बाढ़ से कहीं न कहीं जीवन अस्त व्यस्त हो जाता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: 'हैलो! मरने जा रहा हूं...और यमुना में लगा दी छलांग' फोन कटते ही भागकर पहुंचे घरवाले; दृश्य देख निकल गई चीख

विज्ञापन
विज्ञापन

सहवाजपुर निवासी रूप सिंह ने कहा कि गंगा की बाढ़ से खेतों में पानी भर गया है। कई दिनों से पानी भरा हुआ है। पहले बारिशर से परेशानी हो रही थी अब बाढ़ से फसलें खराब हो सकती हैं। यदि शीघ्र बाढ़ से निजात नहीं मिली तो काफी नुकसान होगा। बाढ़ से हर बार किसानों को परेशानी हेाती है।

यह भी पढ़ेंः- UP News: खेत पर काम कर रही महिला से दबंगों ने की घिनौनी हरकत, विरोध पर मां-बेटी को पीटा; फायरिंग कर फैलाई दहशत
 

crops are getting destroyed due to floods due to heavy rains In Kasganj farmers are upset due to this
kasganj news: बाढ़ में बढ़ा पानी तो किसान चिंतित - फोटो : अमर उजाला
हैवतपुर निवासी ओमप्रकाश ने कहा कि बाढ़ का पानी खेतों में भर गया है। खेतों में पानी भरा होने के कारण पशुओं के लिए हरा चारा काटना मुश्किल होगा। गंगा और बढ़ गई तो गांव तक पानी आ जाएगा। पशुओं को भी सड़क किनारे व अन्य सुरक्षित स्थानों पर बांधा जा रहा है। बारिश के कारण मक्का भी नहीं सूख पाई।

यह भी पढ़ेंः- Etah News: सात वर्षीय मासूम को चाचा ने ही मारी थी गोली, साजिश सुनकर पुलिस के भी खड़े हो गए कान
 

मंगदपुर निवासी लटूरी सिंह ने कहा कि गंगा का पानी काफी बढ़ गया है। कटरी के तमाम गांव के खेतों में पानी भरा है। अब आबादी की ओर पानी आने लगा है। इससे किसान परेशान हैं। पानी बढऩे से और दिक्कत होगी।

यह भी पढ़ेंः- UP Crime News: पुलिस के कब्जे से ले उड़े मौरंग लदा ट्रक, पीछा करने पर एसआई को कुचलकर मारने की कोशिश
 

म्यांसुर निवासी कुंवरपाल ने कहा कि गंगा उफन रही है। किसानों को इस बार जल्दी बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। अभी मक्का की फसल नहीं कट पाई है। बाढ़ जल्दी आ गई। इससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। गंगा किनारे के गांव के लोग काफी प्रभावित होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed