फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband catches wife with lover at hotel in agra

UP: प्रेमी संग होटल में कमरा ले रही थी पत्नी, पीछे से पहुंच गया पति; फिर जो हुआ, उसे देखने के लिए जुट गई भीड़

Fri, 24 Jul 2026 09:25 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 24 Jul 2026 09:25 PM IST
सार

आगरा में प्रेमी संग होटल पहुंची पत्नी को पति ने माैके पर पकड़ लिया। फिर जमकर हंगामा हुआ। तीनों ने होटल से सड़क तक बवाल काटा। प्रेमी युवक से मारपीट का प्रयास किया।

विज्ञापन
Husband catches wife with lover at hotel in agra
पत्नी को होटल में पकड़ने पर हंगामा करता पति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के शाहदरा क्षेत्र के नुनिहाई रोड स्थित होटल में शुक्रवार को पति -पत्नी और प्रेमी के बीच जमकर हंगामा हो गया। महिला प्रेमी के साथ होटल में कमरा ले रही थी, इसी दौरान पीछे से पति पहुंच गया। होटल के रिसेप्शन पर तीनों में विवाद हुआ और कुछ देर बाद तीनों बाहर आ गए। बीच सड़क पति-पत्नी में विवाद होता रहा। मौके का फायदा उठाकर प्रेमी मौके से भाग गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर महिला और युवक होटल पहुंचे थे। युवक ने कमरा किराए पर लिया। रिसेप्शन पर आईडी जमा कराते समय पीछे से एक अन्य युवक आ गया। महिला को अपनी पत्नि बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। प्रेमी युवक से मारपीट का प्रयास किया। होटल स्टाफ ने तीनों को समझाकर होटल से भेजा तो बाहर सड़क पर पति-पत्नी आपस में भिड़ गए। 
विज्ञापन


 

दोनों एक दूसरे से लड़ने लगे। लोगों ने घटना के वीडियो बनाकर वायरल कर दिए। बताया जा रहा है कि महिला का पति से विवाद है और तीन माह से वह मायके में रह रही है। वहीं उसके परिचित से प्रेम संबंध हो गए। मारपीट के दौरान पति आरोप लगा रहा था कि महिला प्रेमी के साथ मिलकर उसे कई बार जान से मारने की साजिश कर चुकी है। 

पुलिस से शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं है। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed