फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband Become Girl On Facebook For Spy Wife Chat With Girlgriends

रिश्तों में शक: पत्नी की जासूसी के लिए सहायक प्रोफेसर बना 'लड़की', फेसबुक पर सहेलियों संग की चैटिंग और फिर...

Fri, 18 Jun 2021 10:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 18 Jun 2021 10:22 AM IST
सार

मूलरूप से गोरखपुर की रहने वाली सहायक प्रोफेसर एक महाविद्यालय में कार्यरत हैं। उनकी शादी वर्ष 2019 में वाराणसी के एक महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति का व्यवहार ठीक नहीं था।

विज्ञापन
Husband Become Girl On Facebook For Spy Wife Chat With Girlgriends
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के एक कन्या महाविद्यालय की सहायक प्रोफेसर का ससुराल में उत्पीड़न किया गया। आरोप है कि पति घर खर्च के लिए उनसे ही रुपये लेता था। शक भी करने लगा। मोबाइल कॉल फारवर्ड पर लगा दिया। विरोध पर मारपीट की। वह अलग रहने लगी तो पति ने फेसबुक पर युवती के नाम से आईडी बना ली। उनकी सहेलियों से चैटिंग करने लगा। निजी फोटो और वीडियो भी शेयर कर दिए। पीड़िता ने महिला थाना में मुकदमा दर्ज कराया। मगर, अब तक विवेचना पूरी नहीं हो सकी है। पीड़िता ने एसएसपी आफिस में प्रार्थना पत्र दिया है।

विज्ञापन


मूलरूप से गोरखपुर की रहने वाली सहायक प्रोफेसर एक महाविद्यालय में कार्यरत हैं। उनकी शादी वर्ष 2019 में वाराणसी के एक महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति का व्यवहार ठीक नहीं था। वह छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करते थे। मारपीट तक करते। पति बिना बताए उनका फोन चेक करते थे। उनसे ही घर का खर्च चलाने को कहते थे। विरोध करने पर तलाक की धमकी देते थे। 
विज्ञापन


जनवरी 2020 में वह आगरा आ गईं। इस पर पति ने उनकी जासूसी शुरू कर दी। युवती के नाम से फेसबुक पर आईडी बनाई। पीड़िता के दोस्तों से उनके बारे में जानकारी लेने लगा। उनकी सहेलियों और अपने कालेज की छात्राओं से भी जानकारी करता। फोटो और वीडियो भी शेयर कर दिए। पीड़िता ने महिला थाना में अक्तूबर 2020 में मुकदमा दर्ज कराया। मगर, अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि पिछले दिनों पुलिस ने आरोपी पति का एक मोबाइल कब्जे में लिया है। मगर, यह वो मोबाइल नहीं है, जिससे फेसबुक पर युवती के नाम से आईडी बनाई गई। यह मोबाइल हाल ही में खरीदा गया है। उन्होंने मामले की जानकारी महिला थाना प्रभारी निरीक्षक को दी है। उधर, एसएसपी आफिस में भी शिकायती पत्र दिया है।

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: प्रवेश प्रक्रिया की तारीख घोषित, वेब रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed