{"_id":"5e2723708ebc3e4b25045d68","slug":"husband-beat-wife-burn-with-hot-iron-gave-triple-talaq-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दहेज में बुलेट बाइक व रुपए न देने पर विवाहिता को प्रेस से जलाया, तीन तलाक देकर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में बुलेट बाइक व रुपए न देने पर विवाहिता को प्रेस से जलाया, तीन तलाक देकर निकाला
Wed, 22 Jan 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
triple talaq
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा खंदौली के सलीम खां की बेटी रोजी को बुलंदशहर स्थित उसकी ससुराल में प्रेस से जलाया गया। आरोप है कि इसके बाद तीन तलाक देकर निकाल दिया गया। रोजी की तहरीर पर उसके शौहर और चार ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि दहेज में बुलेट बाइक और 50 हजार रुपये न दिए जाने पर उसके साथ यह बर्बरता की गई।
खंदौली निवासी सलीम खां ने अपनी बेटी रोजी की शादी 10 दिसंबर 18 को बुलंदशहर निवासी शाहरुख के साथ की थी। आरोप है की शादी के कुछ महीने बाद से ही ससुराल के लोग रोजी से दहेज में 50 हजार रुपये और बुलेट बाइक की मांग करने लगे।
इसके लिए बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार उसके साथ मारपीट की गई। इस पर पिता रोजी को अपने घर खंदौली ले आए। बाद में दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी बुलाई गई। इस पर ससुराल पक्ष के लोग रोजी को अपने साथ ले गए।

आरोप है की खंदौली से जाने पर 15 दिन सब ठीक रहा। इसके बाद फिर से दहेज की मांग शुरू हो गई। 16 दिसंबर को पति शाहरुख, सास शबाना, ननद हिना आदि ने रोजी के साथ मारपीट की, गर्म प्रेस से उसे जला दिया।
इसके बाद पति ने तीन तलाक देते हुए उसे घर से निकाल दिया। मामले में पीड़िता की तहरीर पर थाना खंदौली पुलिस ने पति, सास, ननद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। साक्ष्य मिलने पर गिरफ्तारी की जाएगी।