{"_id":"69267d0abeaf492f230d4808","slug":"husband-attacks-man-caught-with-wife-helmet-strike-injures-him-in-agra-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पत्नी के सामने पति के सिर में मारा हेलमेट, आरोपी की करतूत सुन रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पत्नी के सामने पति के सिर में मारा हेलमेट, आरोपी की करतूत सुन रह जाएंगे हैरान
Wed, 26 Nov 2025 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 26 Nov 2025 09:37 AM IST
सार
पत्नी के साथ युवक को घूमते देख पति का खून खौल उठा। विरोध करने पर आरोपी ने पति के सिर में हेलमेट मारकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने पति की शिकायत के बाद केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : ai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र में एक पति ने पत्नी को दूसरे युवक के साथ घूमते देखा तो भड़क गया। वह पत्नी को साथ ले जाने लगा। इस पर पति और पत्नी के साथ घूम रहे युवक में मारपीट हो गई। युवक ने पति के सिर में हेलमेट मारकर घायल कर दिया। पीड़ित पति ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
ग्वालियर रोड सेवला जाट निवासी सनी ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी वुमेन प्लाजा में नौकरी करती है। वह नौकरी पर गई हुई थी। पति बच्चे को दवा दिलवाने प्रतापपुरा चौराहा पर गया था। वहां उसने अपनी पत्नी को मलपुरा के रोहता निवासी आशीष कटारा के साथ देखा। सनी अपनी पत्नी को साथ ले जाने लगा। इसका आशीष कटारा विरोध करने लगा। उसने सनी को गाली गलौज देना शुरू कर दिया। उसके सिर में हेलमेट मार दिया।
थाना रकाबगंज प्रभारी ने बताया कि पति की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कार्रवाई की जा रही है।