{"_id":"69b71d851db1f144a10a00fa","slug":"husband-arrested-for-killing-wife-by-hitting-her-on-the-head-with-a-shovel-agra-news-c-421-1-sagr1008-3567-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ससुराल में दामाद ने खेला मौत का खेल, पत्नी के सिर में फावड़ा मारकर की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ससुराल में दामाद ने खेला मौत का खेल, पत्नी के सिर में फावड़ा मारकर की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, 16 Mar 2026 08:16 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 08:16 AM IST
सार
आगरा के डौकी क्षेत्र में पति ने फावड़े से सिर पर हमला कर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पांच दिन इलाज के बाद महिला की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद में सिर में फावड़ा मारकर पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति को रविवार को डौकी पुलिस ने कोलारा खुर्द पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। अदालत ने हत्यारोपी पति को जेल भेज दिया।
एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार सिंह ने बताया 10 मार्च को थाना डौकी के गांव सीताराम की मढै़या निवासी महेश ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस को बताया था कि बहन रामा की शादी धर्मेंद्र निवासी वांस महुआ थाना शमसाबाद के साथ हुई थी। बहन मेरे घर पर आई हुई थी।
उसने बताया कि बहनोई धर्मेंद्र भी आ गया और बहन को अकेला पाकर फावड़े से सिर पर हमला कर मौके से भाग गया था। गंभीर रूप से घायल बहन का 5 दिन से अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को उसकी माैत हो गई।