फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband and wife beaten with sticks for resists molestation in mathura

मथुरा: छेड़छाड़ के विरोध पर पति-पत्नी को लाठियों से पीटा, थाने पहुंचे तो पुलिस ने एक घंटे बैठाए रखा

Sat, 08 Jan 2022 12:01 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Jan 2022 12:01 AM IST
सार

मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में छेड़छाड़ के विरोध पड़ोसी युवक और उसके भाइयों ने महिला और उसके पति को बेरहमी से पीटा। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। 

विज्ञापन
husband and wife beaten with sticks for resists molestation in mathura
पीठ पर लाठियों के निशान दिखाती पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के विरोध पर महिला और उसके परिजनों की पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। शुक्रवार को फरियाद लेकर थाने पहुंची पीड़ित महिला और उसके परिजनों को थाने के मुंशी ने मजरूबी चिट्ठी देने की बजाय उन्हें एक घंटे तक थाने में ही बैठाए रखा। बाद में चौकी इंचार्ज के हस्तक्षेप पर उन्हें मजरूबी चिट्ठी देकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को एक महिला अपने घर के दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी। आरोप है कि तभी पड़ोस का रहने वाला युवक वहां आ गया। महिला से छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने इसका विरोध किया तो आवाज सुनकर उसका पति मौके पर पहुंच गया। दोनों ओर से कहासुनी हुई। आरोपी युवक के दो भाई भी वहां पहुंच गए। 
विज्ञापन


पति-पत्नी की पीठ पर बने लाठियों के निशान
आरोप है कि आरोपियों ने महिला और उसके पति को बुरी तरह लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। पीठ पर लाठियों के निशान बने हुए हैं। पीड़िता की सास के हाथ को दांतों से काट लिया। घटना के बाद पीड़ित महिला और उसका पति फरियाद लेकर थाने पहुंचे। वहां थाने के मुंशी पंकज ने उन्हें एक घंटे तक थाने में बैठाए रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अडींग चौकी इंचार्ज के हस्तक्षेप के बाद उन्हें मजरूबी चिट्ठी देकर उपचार के लिए भेजा गया। चौकी इंचार्ज का कहना है कि मारपीट का मामला है। मजरुबी चिट्ठी दिलाकर पीड़ितों को उपचार के लिए भेजा गया। इस संबंध में सीओ गोवर्धन गौरव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि घायलों को मजरुबी चिट्ठी देने में मुंसी ने क्यों विलंब किया। इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed