फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband and pregnant wife died in suspicious circumstances in Agra

Agra News: संदिग्ध हालात में पति और गर्भवती पत्नी की मौत, घर के पीछे जलाए दोनों के शव, हत्या का आरोप

Mon, 15 Aug 2022 05:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Aug 2022 05:07 PM IST
सार

पति-पत्नी के शव पूरी तरह जल चुके थे। चिताओं से सिर्फ हल्का उठा उठ रहा था। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर गहनता से छानबीन की है। 

विज्ञापन
Husband and pregnant wife died in suspicious circumstances in Agra
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में युवक और उसकी गर्भवती पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसके बाद दोनों के शवों को जला दिया गया। सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक दोनों शव जल चुके थे। मृतकों के परिजन फरार हैं। मृतका के मायका पक्ष ने पति-पत्नी की हत्या के बाद शवों को जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर छानबीन की है। दोनों की मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


घटना थाना मलपुरा के खलौआ गांव की है। गांव निवासी कृष्णवीर (28) और उसकी पत्नी प्रीति  (25) के शवों को घर के पीछे खेत में जला दिया गया। सोमवार की सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने प्रीति के मायकेवालों को सूचना दी। मायका पक्ष के लोग गांव पहुंचे तो घर के पीचे खेत में चिताओं की राख मिली। इस बीच जानकारी मिलने पर पुलिस फोर्स के साथ एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता और सीओ राजीव सिरोही भी पहुंच गए। 

विज्ञापन

चिताओं से उठ रहा था धुआं

दोनों के शव पूरी तरह जल चुके थे। चिताओं से सिर्फ हल्का उठा उठ रहा था। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने गहनता से छानबीन की। ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी की गई, लेकिन पति-पत्नी की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पति-पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना मिली थी। दोनों के शव जलाए गए हैं। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका प्रीति का मायका अटूस गांव में है। उसके पिता हरीबाबू ने आरोप लगाया है कि जमीन विवाद में कृष्णवीर और प्रीति की हत्या की गई है। उन्होंने हत्या का आरोप कृष्णवीर के सगे भाइयों पर लगाया है। हरीबाबू का कहना है कि प्रीति सात महीने की गर्भवती थी। कृष्णवीर का अपने भाइयों से जमीन को लेकर विवाद था। इसी के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। उन्होंने तहरीर दे दी है। पुलिस फिलहाल घटना की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed