{"_id":"6475b5367f3e9f479c0bb4e8","slug":"husband-and-brother-in-law-attacked-a-married-woman-living-in-her-maternal-home-with-knife-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति और देवर बने हैवान: मायके में रह रही विवाहिता पर चाकू से किया हमला, एक के बाद एक किए कई वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति और देवर बने हैवान: मायके में रह रही विवाहिता पर चाकू से किया हमला, एक के बाद एक किए कई वार
Tue, 30 May 2023 02:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 30 May 2023 02:05 PM IST
सार
विवाहिता के भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
चाकू से हमला
विस्तार
मैनपुरी के घिरोर कस्बा स्थित मायके में रह रही एक महिला पर रविवार की देर शाम पति और देवर ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में भुर्जी वाली गली निवासी रागिनी की शादी सदर कोतवाली क्षेत्र के रामबाग सीएमओ कंपाउंड के सामने निवास कर रहे दीपांशू गुप्ता के साथ हुई है। पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते रागिनी अभी मायके में रह रही है। रविवार की शाम दीपांशू अपने भाई कन्हैया गुप्ता उर्फ अमन के साथ घर पर आया। दोनों भाइयों ने घर में आते ही बहन पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने बहन पर चाकू के कई वार किए, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी वहां से भाग गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। रागिनी के भाई सचिन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति व देवर के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन