फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband accused of trying to kill daughter by burning her

Agra News: पति पर लगाया पुत्री को जलाकर मारने की कोशिश का आरोप

Sat, 08 Jun 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 08 Jun 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Husband accused of trying to kill daughter by burning her
किशनी। कस्बा स्थित मायके में रह रही एक महिला ने पति पर पुत्री को जलाकर मारने की कोशिश करने और मायके स्थित घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। कहा है कि उसे एक दरोगा शह दे रहा है। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कानपुर देहात गांव कारे रामपुर निवासी पुष्पा देवी ने बताया कि पति शराब पीने का आदी है और कोई काम भी नहीं करता। वह सुबह शाम शराब के नशे में ही धुत रहता है। परेशान होकर वह अपने मायके सोहम आश्रम किशनी में आकर रह रही है। कुछ दिनों पूर्व पति भी किशनी आ गया और शराब पीकर कई दिनों तक गाली गलौज पिटाई कर उनको परेशान करता रहा। पांच जून की रात को शराब के नशे में धुत पति ने घर में आग लगा दी। घर में रखा सामान आदि जल गया।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि पति ने एक साल की पुत्री को भी जलाने की कोशिश की। पीड़िता ने बताया कि किशनी थाने का एक दरोगा पति के गांव का ही रहने वाला है। वह पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता। दरोगा की शह पर पति आए दिन परेशान कर रहा है। थाने में उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। पीड़िता ने एसपी से मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed