फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband Accused of Hiding Unemployment Pressuring Wife Into Prostitution After Marriage

बेरोजगार पति की गंदी हरकत: पत्नी के सामने रखी ऐसी शर्त, जिसे सुन आ जाए घिन; पीड़िता ने पुलिस से बयां किया दर्द

Fri, 11 Sep 2026 09:45 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 11 Sep 2026 09:45 AM IST
सार

आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में पति पर बेरोजगारी छिपाकर शादी करने, शराब का आदी होने और पत्नी पर देह व्यापार का दबाव बनाने के आरोप का मामला पहुंचा है। दूसरे मामले में सास से बदतमीजी और आत्महत्या की धमकी के आरोप सामने आए हैं, दोनों मामलों में काउंसिलिंग से समझौते के प्रयास जारी हैं।

 

विज्ञापन
Husband Accused of Hiding Unemployment Pressuring Wife Into Prostitution After Marriage
महिला और युवक सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

आगरा पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पति की प्रताड़ना और सास से बदतमीजी के दो मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में जोड़ों की काउंसिलिंग कर समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


किरावली निवासी एक युवती ने आरोप लगाया है कि तीन साल पहले लोहवन (मथुरा) के युवक से उसकी शादी हुई थी। शादी के समय पति को कमाऊ बताया गया लेकिन वह बेरोजगार निकला। नौकरी न मिलने पर पति शराब का आदी हो गया और देह व्यापार का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। वह अपने 15 दिन के मासूम बच्चे के साथ मायके में है। पति ने तीन साल से कोई सुधि नहीं ली।
विज्ञापन


दूसरे मामले में विद्यानगर निवासी एक युवक की शादी बरौली कटरा की युवती से हुई थी। युवती पर सास से बदतमीजी करने का आरोप है, जिससे विवाद बढ़ गया। युवती की मां ने उसे आत्महत्या करने और ससुराल पक्ष को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है। परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी काउंसिलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed