{"_id":"643d6919046ca3d61a086343","slug":"hurt-by-mother-scolding-bareilly-student-reached-sri-krishna-birthplace-mathura-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: मां ने डांटा तो भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान पहुंची युवती, ऑटो चालक ने की मदद; पहुंचाया थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: मां ने डांटा तो भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान पहुंची युवती, ऑटो चालक ने की मदद; पहुंचाया थाने
Tue, 18 Apr 2023 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:02 AM IST
सार
ऑटो चालक सवारियों का इंतजार कर रहा था। तभी उसकी नजर युवती पर पड़ी। उसने युवती से पूछताछ की तो वो इधर-उधर की बातें करने लगी। शक होने पर ऑटो चालक उसे लेकर थाने पहुंच गया।
विज्ञापन
girl demo,
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर संदिग्ध हालत में घूमती युवती को लेकर ऑटो चालक सोमवार को गोविंद नगर थाने पहुंचा। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह बरेली की रहने वाली है और मां की डांट से आहत होकर श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया।
ये भी पढ़ें - भीषण गर्मी: आसमान से बरसेगी 'आग', लू का अलर्ट किया गया जारी; ऐसे करें बचाव
विज्ञापन
विज्ञापन
इस तरह मिली युवती
सोमवार को राधेश्याम कॉलोनी निवासी ऑटो चालक बाल मुकुंद पुत्र जगदीश प्रसाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सवारियों का इंतजार कर रहे थे। तभी उन्हें 18 वर्षीय युवती संदिग्ध हालत में घूमती दिखाई दी। चालक ने पूछताछ की तो युवती इधर-उधर की बात करने लगी। शक होने पर चालक युवती को लेकर गोविंद नगर थाने पहुंचा। पुलिस की पूछताछ में छात्रा मुस्कान पुत्री मुन्ना लाल कश्यप ने बताया कि वह बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। बरेली के थाना बारहद्वारी के संजय नगर कॉलोनी की रहने वाली है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भीषण गर्मी: आसमान से बरसेगी 'आग', लू का अलर्ट किया गया जारी; ऐसे करें बचाव
विज्ञापन