{"_id":"5dec89f88ebc3e1bef53c58c","slug":"hungry-cow-died-in-goshala-taroli-vrindavan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: गोशाला में भूख व बीमारी से 15 गायें मरने से मची खलबली, प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: गोशाला में भूख व बीमारी से 15 गायें मरने से मची खलबली, प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई
Mon, 09 Dec 2019 09:47 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 09 Dec 2019 09:47 AM IST
विज्ञापन
गाय
- फोटो : अमर उजाला
पिछले कई दिनों से भूख और बीमारी से पीड़ित 15 गायों ने तरौली स्थित गोशाला में दम तोड़ दिया है। ग्रामीणों से विवाद के चलते गोशाला संचालक गांव छोड़ भाग गए हैं।
चारा और उपचार के अभाव में गायों के मरने की सूचना पर प्रशासनिक अफसरों में खलबली मच गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम छाता ने संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, क्षेत्रीय पशु चिकित्सा केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग दो स्थित गांव तरौली में स्वामी बाबा गोशाला तीन दशक से संचालित हो रही है। महंत बल्लभदास के वृद्ध होने पर इसकी बेहतर व्यवस्था के लिए पिछले साल इसका संचालन स्वामी नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष कृष्णबल्लभ दास महाराज और कोषाध्यक्ष भक्तिकिशोर दास को दिया गया।

Trending Videos
लेकिन, पिछले दिनों कुछ ग्रामीणों से विवाद के चलते वर्तमान संचालक गोशाला छोड़कर भाग गए। इसके बाद पिछले तीन दिनों में भूख और बीमारी के चलते 15 गायें मरी हैं। ग्रामीणों ने इन्हें निकट ही जमीन में गाड़ दिया। इस सूचना पर रविवार को एसडीएम नितिन गौड़ मौके पर पहुंचे।
गोशाला भ्रमण के दौरान उन्हें बड़ी संख्या में गाय बीमार भी मिली। इसके लिए क्षेत्रीय पशु चिकित्सक एसके मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। उन्होंने बताया कि गोशाला छोड़ कर भागे संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। एसडीएम ने बताया कि 15 गायों के मरने की जानकारी मिली है। वर्तमान में गोशाला में करीब 300 गाय बताई गई हैं।