{"_id":"6366babdb0e6730978268ea7","slug":"hungary-student-goverment-ashram-school-mainpuri-news-agr552509034","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी भूख से तड़पे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी भूख से तड़पे बच्चे
विज्ञापन
05एमएनपी-39-भोगांव राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में खाने की समस्या पर पहुंची एसडीएम भोजन की व्यवस्?
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के बच्चे दूसरे दिन शनिवार को भी बच्चे भूख से तड़पते रहे। शुक्रवार को जानकारी होने के बाद भी प्रशासन इस ओर से आंखें मूंदे रहा। खाना बनाने का भुगतान नहीं होने पर खाना बनाने वाले साईं बाबा स्वयं सहायता समूह का ठेकेदार शनिवार की सुबह कर्मचारियों के साथ विद्यालय से भाग गया। ग्राम प्रधान छाछा द्वारा उपलब्ध कराए गए तीन दिन के लिए खाद्यान्न के बाद ही शनिवार की शाम चार बजे बच्चों को खाना मिल सका।
शनिवार को भी राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय में छात्रों को शाम चार बजे तक खाने के लिए इंतजार करना पड़ा। बच्चे खाना खाने के लिए थाली लिए खाना बनने का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें दिन भर भोजन नहीं मिला। विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार यादव ने बताया कि ठेकेदार द्वारा रोजाना की तरह शुक्रवार की शाम को खाना बनाने के लिए सब्जी मंगाई गई थी। इससे लगा कि वह सुबह खाना बनाएगा। लेकिन शनिवार की सुबह अचानक ठेकेदार कर्मचारियों के साथ सुबह सात बजे बिना बताए विद्यालय छोड़कर चला गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि जब ठेकेदार से मोबाइल पर बात की तो उसने बताया कि उसका लगभग दस लाख रुपया बकाया है। अब खाना बनाने के लिए उसके पास रुपया नहीं है। जिन दुकानदारों से वह सब्जी, चावल व मसाले लेकर आता था, वह सभी अब तगादा कर रहे हैं।
शनिवार की सुबह प्रधानाचार्य ने सुबह के नाश्ते में पोहा मंगाकर बच्चों को खिलाया। एसडीएम अंजली सिंह को पूरे मामले की जानकारी दी। एसडीएम के निर्देश पर प्रधानाचार्य ने ग्रामप्रधान छाछा पूरनचंद्र शास्त्री से संपर्क किया। प्रधान ने आननफानन में तीन दिन के लिए खाद्यान्न विद्यालय में भिजवाया। प्रधानाचार्य ने पूरी जानकारी विद्यालय अधीक्षक मार्तंड सिंह, समाज कल्याण अधिकारी वीरेंद्र कुमार मित्तल के साथ ही निदेशालय में संबंधित अधिकारी शिल्पा सिंह को भी दी। प्रधान द्वारा उपलब्ध कराए गए खाद्यान्न के बाद विद्यालय में छात्रों के लिए खाना बनवाया गया। शाम चार बजे ही बच्चों को खाना मिल सका।
विज्ञापन
पूरे मामले की होगी जांच
एटीएस निदेशालय की संबंधित अधिकारी शिल्पी सिंह ने बताया कि स्थिति चिंताजनक है। दो दिन के अंदर ठेकेदार को बकाया धनराशि का भुगतान कराने के आदेश दे दिए गए हैं। इस स्थिति के लिए कौन जिम्मेदार है इसकी जांच कराई जाएगी।
सोमवार को हो जाएगा भुगतान
समाज कल्याण अधिकारी वीरेंद्र कुमार मित्तल ने बताया कि ठेकेदार का भुगतान सोमवार को हर हालत में करा दिया जएगा। विद्यालय की हर गतिविधि पर अधिकारियों की नजर है। बच्चों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
ठेकेदार का चेक बनाकर भेजा
विद्यालय अधीक्षक मार्तंड सिहं ने बताया कि वह दो महीने से कार्यों की व्यस्तता के चलते विद्यालय नहीं पहुंचे हैं। ठेकेदार का चेक बनाकर समाज कल्याण अधिकारी वीरेंद्र कुमार मित्तल को भेज दिया है।