{"_id":"643aa64dfe6dc043da05b426","slug":"hundreds-of-green-trees-got-burnt-due-to-fire-in-forest-of-kaitholi-on-banks-of-river-in-agra-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: नदी किनारे कैथौली के जंगल में लगी आग, सैकड़ों हरे पेड़ जल गए, लोगों ने रेत व पानी डालकर पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: नदी किनारे कैथौली के जंगल में लगी आग, सैकड़ों हरे पेड़ जल गए, लोगों ने रेत व पानी डालकर पाया काबू
Sat, 15 Apr 2023 06:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 15 Apr 2023 06:57 PM IST
सार
आगरा में नदी किनारे कैथौली के जंगल में आग लगने से सैकड़ों हरे पेड़ जल गए। आसपास खेतों पर काम कर रहे लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। उन्होंने आग में रेत व पानी डालकर मशक्कत के बाद काबू पाया।
विज्ञापन
कैथौली के जंगल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार की दोपहर नदी किनारे जंगल में अचानक आग लग गई। तेज धूप और हवा होने की वजह से आग देखते ही देखते जंगल में फैल गई। इसकी चपेट में आनेसे सैकड़ों हरे पेड़ जल गए। ग्रामीणों मे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सैकड़ों हरे पेड़ और जंगल जलकर राख
घटना खेरागढ थाना क्षेत्र के कैथौली गांव के पास का है। यहां नदी किनारे खेतों के पास अचानक आग लग गई। आग ने देखते देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगी देखकर ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने निजी साधनो के माध्याम से आग बुझाना शुरू किया। जब तक आग पर काबू पाया जाता आग ने सैकड़ों हरे पेड़ और जंगल को जलाकर राख कर दिया।
विज्ञापन
खेल-खेल में किशोरी ने घास में लगा दी आग
मौके पर मौजूद महिला ने बताया कि एक किशोरी ने खेल-खेल में घास में आग लगा दी। इसके बाद वह भाग गई। तेज धूप और हवा चलने की वजह से आग ने रफ्तार पकड़ ली। देखते ही देखते कई बीघे जंगल जलकर राख हो गया। आसपास खेतों पर काम कर रहे लोगों ने रेत व पानी डालकर आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि कूड़े व घास में आग लगी थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन