फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hunar Haat open for people in Agra Shilpgram on today

Hunar Haat: आगरा के शिल्पग्राम में आज से कला और संस्कृति का संगम, 800 दस्तकार करेंगे हुनर का प्रदर्शन

Wed, 18 May 2022 12:07 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 May 2022 12:07 AM IST
सार

ताजनगरी में पहली बार 18 से 29 मई तक आयोजित होने जा रही इस प्रदर्शनी का बृहस्पतिवार को विधिवत उद्घाटन होगा। हालांकि बुधवार से ही आम लोगों के लिए प्रवेश शुरू हो जाएगा। प्रवेश निशुल्क मिलेगा। 

विज्ञापन
Hunar Haat open for people in Agra Shilpgram on today
शिल्पग्राम में हुनर हाट का द्वार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शिल्पग्राम में बुधवार से लघु भारत की झलक दिखाई देगी। मौका होगा कला, व्यंजन और संस्कृति के संगम हुनर हाट का। 18 से 29 मई तक आयोजित हाट में 32 राज्यों के 800 से अधिक दस्तकार अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। हाट आम लोगों के लिए बुधवार को ही खोल दी जाएगी। उद्घाटन बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बुधवार शाम को ही आगरा आ जाएंगे। यहां रात्रि विश्राम करेंगे। 

विज्ञापन

गुरुवार को होगा हुनर हाट का उद्घाटन

स्थानीय उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने और विभिन्न राज्यों की कला, व्यंजन एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय वर्ष 2016 से देशभर के शहरों में हुनर हाट आयोजित करता आ रहा है। पहली बार 18 से 29 मई तक शिल्पग्राम में आयोजित होने जा रही इस प्रदर्शनी का बृहस्पतिवार को विधिवत उद्घाटन होगा। हालांकि बुधवार से ही आम लोगों के लिए प्रवेश शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन

हुनर हाट में निशुल्क मिलेगा प्रवेश 

हुनर हाट में सुबह 10 से रात 10 बजे तक यहां रोजमर्रा की जरूरी चीजें चीनी, चाय की पत्ती से लेकर भागलपुर की सिल्क की साड़ी, कपड़े व अन्य घरेलू उत्पाद मिलेंगे। 300 से अधिक स्टॉल लगेंगी। स्टॉल का कोई किराया नहीं होगा। हाट में प्रवेश निशुल्क है। मंत्रालय की तरफ से हाट में भाग लेने वाले प्रत्येक दस्तकार व कारीगर को एक हजार रुपये प्रतिदिन का मानदेय मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूध-जलेबी से लेकर लिट्टी-चोखा तक

विभिन्न राज्यों का पारंपरिक खान पान हुनर हाट में मिलेगा। बिहार के लिट्टी चोखा से लेकर हरियाणा की दूध जलेबी, हैदराबाद की बिरयानी, राजस्थान की दाल बाटी के स्टॉल होंगे। बनारसी, भागलपुरी सिल्क की साड़ियां, कश्मीरी शॉल व सूती कपड़ों की आकर्षक रेंज होगी। इनके अलावा बॉलीवुड के कलाकार रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। बच्चों के लिए भी सर्कस होगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed