फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hunar haat in shilpgram inaugurated by Deputy CM Brajesh Pathak and  union minister mukhtar abbas naqvi  

Hunar Haat: आगरा के शिल्पग्राम में हुनर हाट का शुभारंभ, उपमुख्यमंत्री बोले- देशभर की कला और संस्कृति का संगम

Thu, 19 May 2022 02:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 May 2022 02:11 PM IST
सार

ताजनगरी आगरा में कला, कौशल और हुनर को पहचान दिलाने के उत्सव हुनर हाट का शुभारंभ हुआ। 29 मई तक 32 राज्यों के 800 से अधिक हुनरमंदों को इस बाजार में अपने हुनर को दिखाने का मौका मिलेगा।
 

विज्ञापन
hunar haat in shilpgram inaugurated by Deputy CM Brajesh Pathak and  union minister mukhtar abbas naqvi  
हुनर हाट का औपचारिक उद्घाटन करते उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शिल्पग्राम में सजी हुनर हाट का बृहस्पतिवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और सूबे के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल की मौजूदगी में उद्घाटन किया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस हाट में एक छत के नीचे पूरा देश सिमट गया है। देशभर की कला और संस्कृति का संगम असाधारण काम है। नकवी ने कहा कि विलुप्त होती कलाओं को हाट से नई पहचान मिलेगी। 29 मई तक सजने वाली हाट में 32 राज्यों के 800 से अधिक दस्तकार व कारीगरों ने 300 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं।  

विज्ञापन

हुनरमंदों को मिला रोजगार

शिल्पग्राम में सजी हुनर हाट के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हुनर हाट में देश के कोने-कोने से आए शानदार स्वदेशी उत्पाद हैं। पारंपरिक पकवान हैं। यह सराहनीय पहल है। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। यहां श्रेष्ठ भारत की झलक दिखाई देती है। हुनर हाट से पिछले छह वर्षों में समाज के सभी वर्गों के 10.50 लाख दस्तकारों, शिल्पकारों को रोजगार मिला है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि हुनर हाट से लोक कला, लोक संस्कृति, लोक भाषा, लोक भोजन को मंच मिला है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे, मेयर नवीन जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, पक्षालिका सिंह, चौधरी बाबूलाल, एससी आयोग अध्यक्ष डॉ. रामबाबू हरित आदि मौजूद रहे।

धनुष उठाकर साधा तीर...

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शिल्पग्राम में सजी हाट में स्टॉल पर भ्रमण किया। एक स्टॉल पर धनुष उठाकर तीर से निशाना साधा। एक अन्य स्टॉल पर लिट्टी चोखा व अन्य व्यंजन के बारे में पूछा। लकड़ी, बांस, कांच, पत्थर व धातुओं के हस्तशिल्प उत्पादों का अवलोकन किया। 

800 से अधिक कारीगर हुए शामिल 

हुनर हाट में 32 राज्यों के 800 से अधिक कारीगरों ने मिट्टी, कांच, लकड़ी, बांस, बेंत, पीतल, ताम्बे, रॉट आयरन, चन्दन के हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई है। यहां 29 मई तक जाने-माने कलाकार गीत, संगीत की प्रस्तुतियां होंगी। साथ ही लेजर शो और पारंपरिक खान-पान व लजीज व्यंजनों का लोग लुत्फ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed