फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Huge Crowd Of Tourists Gathered To See The Taj Mahal After Diwali

Taj Mahal: दिवाली के बाद ताज के दीदार को उमड़ी पर्यटकों की भीड़, कड़ी मशक्कत से मिला टिकट, फिर मिला प्रवेश

Wed, 26 Oct 2022 09:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Oct 2022 09:44 AM IST
सार

ताजमहल पर 33 हजार से ज्यादा सैलानी पहुंचने के कारण पश्चिमी गेट और पूर्वी गेट काउंटरों पर प्रवेश के लिए लंबी कतार दिन भर रहीं। पश्चिमी गेट पर नीम तिराहे तक सैलानियों को कतार में लगना पड़ा।

विज्ञापन
Huge Crowd Of Tourists Gathered To See The Taj Mahal After Diwali
ताज पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली मनाने के बाद सुबह से ही लोगों की भीड़ ताजमहल पहुंचने लगी। गोवर्धन पूजा बुधवार को होने के कारण मंगलवार का दिन खाली रहा, जिस वजह से लोग ताजमहल समेत स्मारकों को देखने बड़ी संख्या में पहुंचे। सूर्यग्रहण से पहले 33,222 पर्यटक पहुंचे। 

विज्ञापन


ताज के पश्चिमी गेट और पूर्वी गेट काउंटरों पर टिकट लेने वालों की भीड़ रही। 18427 पर्यटकों ने काउंटर से और 14795 ने ऑनलाइन टिकट खरीदे। करीब 4224 पर्यटकों ने मुख्य गुंबद पर शाहजहां मुमताज की कब्र देखने के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट खरीदा। 1542 विदेशी पर्यटक भी ताजमहल पर पहुंचे। 
विज्ञापन


ताजमहल पर 33 हजार से ज्यादा सैलानी पहुंचने के कारण पश्चिमी गेट और पूर्वी गेट काउंटरों पर प्रवेश के लिए लंबी कतार दिन भर रहीं। पश्चिमी गेट पर नीम तिराहे तक सैलानियों को कतार में लगना पड़ा, वहीं अंदर भी सेंट्रल टैंक के पास भीड़ ज्यादा होेने से डायना बेंच पर फोटोग्राफी के लिए लंबा वक्त लगा। इस भीड़ में ताज के अंदर एक पर्यटक अपना बैग भूल गया, जिसे 30 मिनट तक इंतजार करने के बाद सीआईएसएफ जवान ने एएसआई के ताज कार्यालय में जमा करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें ऑस्ट्रेलिया में छात्र पर हमला: सफल हुआ शुभम का एक और ऑपरेशन, बोला- ईश्वर की कृपा से जिंदा हूं

स्मारक    पर्यटक
ताजमहल    33222
आगरा किला    7681 
फतेहपुर सीकरी    1805
सिकंदरा    1094
एत्माद्दौला    1083
महताब बाग    551
रामबाग    101
मरियम टूम    61

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed