फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   How will Holi be celebrated, masons' pockets are empty on the festival

Agra News: कैसे मनेगी होली, त्योहार पर खाली है राज मिस्त्रियों की झोली

Mon, 10 Mar 2025 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 10 Mar 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
How will Holi be celebrated, masons' pockets are empty on the festival
कासगंज। सरकार भले ही मजदूरों की खुशहाली के लिए मनरेगा योजना का संचालन कर रही है लेकिन योजना के तहत भुगतान की स्थिति खराब है। योजना के तहत दो साल से ग्राम पंचायतों में राज मिस्त्री का 64.48 लाख रुपये बकाया हैं। त्योहार पर भुगतान नहीं होने से वे मायूस है। जिले में 423 ग्राम पंचायतें है। मनरेगा के तहत राज मिस्त्री को प्रतिदिन के हिसाब से 451 रुपये मजदूरी मिलती है। पंचायतों में विकास कार्य करने के बाद राज मिस्त्री की मजदूरी का भुगतान शासन से होता है। दो साल से राज मिस्त्रियों का शासन से भुगतान नही हुआ है। राज मिस्त्री का 2023-24 का करीब 1.93 लाख रुपये और 2024-25 का 62.55 लाख रुपये मजदूरी का बकाया है। शीतल कुमार, दिनेश कुमार, अरुण कुमार, पातीराम ने बताया कि पंचायतों में उनकी मजदूरी का भुगतान ने होने से उनके सामने परिवार का पालन पोषण करने में काफी परेशानी हो रही है। भुगतान नहीं होने से उनका मनरेगा योजना में कार्य करने से मोह भंग हो रहा है। इसी के चलते वह मनरेगा योजना में कार्य करने से कतरा रहे है। उन्होंने ग्राम प्रधानों, सचिव व उच्चाधिकारियों से मनरेगा मजदूरों की मजदूरी का भुगतान कराने की मांग की। ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक विकल कुमार का कहना है कि शासन से राज मिस्त्रियों की मजदूरी की धनराशि की मांग की है। शासन से धन मिलने पर उनका भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed