फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   How To Fight With Corona Virus Third Wave 164 Doctors Less In Government Hospitals

कैसे लड़ेंगे तीसरी लहर से: 164 डॉक्टरों की कमी, आगरा के स्वास्थ्य केंद्रों पर सेवाएं प्रभावित

Sun, 18 Jul 2021 11:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 18 Jul 2021 11:20 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के पास बाल रोग विशेषज्ञ, छाती रोग विशेषज्ञ, सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सकों की कमी बनी हुई है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में देहात में सीएचसी पर डॉक्टरों की कमी से चिकित्सकीय सेवाएं भी प्रभावित हुई थीं। 

विज्ञापन
How To Fight With Corona Virus Third Wave 164 Doctors Less In Government Hospitals
चिकित्सक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस की तीसरी लहर से निबटने में डॉक्टरों की कमी बाधा बन सकती है। सरकारी अस्पतालों में 164 चिकित्सकों की जरूरत हैं। स्वास्थ्य विभाग में 99 और एसएन मेडिकल कॉलेज 62 चिकित्सकों की कमी है। जिला अस्पताल में तीन चिकित्सकों की कमी है। स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों की कमी से सीएचसी पर सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। 

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में 236 चिकित्सकों की जरूरत है, जिसमें से 137 ही सेवारत हैं। इन्हीं चिकित्सकों से 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 44 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का काम देखा जा रहा हैं। 30 जून को तीन चिकित्सक सेवानिवृत्त हुए और एक की दूसरी लहर में मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के पास बाल रोग विशेषज्ञ, छाती रोग विशेषज्ञ, सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सकों की कमी बनी हुई है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में देहात में सीएचसी पर डॉक्टरों की कमी से चिकित्सकीय सेवाएं भी प्रभावित हुई थीं। 
विज्ञापन

एसएन: 251 में से 189 चिकित्सक तैनात
एसएन कॉलेज में चिकित्सकों के 251 पद हैं, इसमें से 189 चिकित्सक ही हैं। इनमें से 133 चिकित्सकों की स्थायी तैनाती है और 56 चिकित्सक संविदा पर सेवाएं दे रहे हैं। अभी 62 चिकित्सकों की और कमी है। बीते 30 जून को चार चिकित्सक सेवानिवृत्त हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तीन की कमी, एक की हुई मौत
जिला अस्पताल में अभी 42 चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं, इसमें से 27 स्थायी और बाकी के संविदा पर हैं। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में एक चिकित्सक का देहांत हो गया था। 30 जून दो सेवानिवृत्त हो गए हैं। लेडी लॉयल में 30 चिकित्सक हैं और इतने ही पद हैं।

शासन से की है मांग
चिकित्सकों की कमी है, लेकिन जूनियर डॉक्टरों की भी सेवाएं ले रहे हैं। रिक्त पदों पर चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए शासन से भी मांग की है। - डॉ. संजय काला, प्राचार्य
नियुक्ति की करेंगे मांग
डॉक्टरों की कमी से देहात में चिकित्सकीय सेवाएं प्रभावित होती हैं। तीसरी लहर में चिकित्सकों की कमी न रहे, इसके लिए शासन से भी नियुक्ति की मांग करेंगे। - डॉ. अरुण श्रीवास्तव, सीएमओ

कैसे लड़ेंगे तीसरी लहर से: समय सीमा खत्म, तैयार नहीं हो पाए आगरा के ऑक्सीजन प्लांट
लगातार तीसरे दिन राहत: नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आगरा में कितनी है कीमत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed