फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   house of former Municipal Commissioner was taken hostage and looted In Agra while filed report into theft

Agra: पूर्व नगर आयुक्त के घर में बंधक बनाकर लूट, पुलिस ने चोरी में लिखी रिपोर्ट; सर्द रात में सक्रिय हुए बदमाश

Wed, 27 Dec 2023 01:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Dec 2023 01:57 PM IST
सार

आगरा में पूर्व नगर आयुक्त के घर में बंधक बनाकर लूट की गई। पुलिस ने चोरी में रिपोर्ट लिखी। जिले में सर्द रात में बदमाश सक्रिय हो गए हैं। 

विज्ञापन
house of former Municipal Commissioner was taken hostage and looted In Agra while filed report into theft
आवास विकास कॉलोनी के इसी घर लूट हुई थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सर्द रातों में बदमाश भी सक्रिय हो गए हैं। एक के बाद एक वारदात को अंजाम देने में लगे हैं। पश्चिमपुरी के बाद आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 1 में पूर्व नगर आयुक्त केएम लाल (दिवंगत) के घर में वारदात की। बदमाश जंगला काटकर घर में घुसे। घर में मौजूद अधिकारी के साले को बंधक बना लिया। 20 हजार रुपये, मोबाइल और जेवर लूटकर ले गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। मगर, मामले की गंभीरता को कम करने के लिए लूट की जगह चोरी में रिपोर्ट दर्ज की।

विज्ञापन


केएम लाल आईएएस अधिकारी थे। उनकी मौत हो चुकी है। वह नगर आयुक्त रहे थे। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 1 स्थित कोठी संख्या 321 में पत्नी राकेश लाल रहती हैं। वह आगरा से बाहर गई हुई हैं। 24 दिसंबर को घर में राकेश लाल के भाई भूपेंद्र मौजूद थे। रात तकरीबन 12 बजे जंगला काटकर 4 बदमाश घर में दाखिल हो गए। भूपेंद्र ने शोर मचाने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया। मारपीट की। लूटपाट करके भाग गए।

विज्ञापन

दो दिन में दूसरी वारदात

मामले में राकेश लाल ने तहरीर दी। इस पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि पीड़ित ने बंधक बनाकर मोबाइल, जेवरात और रुपये लूटने की बात कही थी। इस मामले में राकेश लाल कुछ भी खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। इससे पहले बदमाशों ने 22 दिसंबर को पूर्व एयरफोर्स कर्मी मनीष मसीह के घर में लूट की थी। वृद्ध मां को बंधक बना लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैस कटर से काटा जंगला, हाथ में गिटार बैग

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि दोनों वारदात में एक ही गैंग का हाथ होने की आशंका है। पूर्व अधिकारी के घर में हुई लूट में दो बाइक पर सवार चार बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए। एक बाइक पर सवार दो बदमाशों में से एक के हाथ में गिटार वाला बैग लग रहा है। हालांकि जरूरी नहीं कि गिटार भी रखा हो। जंगले को गैस कटर से काटा गया था। आशंका है कि बैग में कटर छिपाकर रखा गया होगा। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। बाइक सवार मलपुरा होते हुए रोहता तक जा रहे हैं। पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। इन पर टीम कार्य कर रही हैं।

पुलिस कर रही वारदात को हल्का

शहर में चोरी और लूट की वारदात के बाद पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है। ट्रांसयमुना क्षेत्र में दूध व्यापारी की हत्या की गई थी। बाद में पुलिस ने घटना का खुलासा किया था। पशु लूटने के विरोध पर हत्या की गई थी। इस घटना में पुलिस ने लापरवाही की थी। लूट के मामले में चोरी के दौरान बल प्रयोग से मृत्यु की धारा में मुकदमा लिखा गया, जबकि लूट के दौरान हत्या का मुकदमा लिखा जाना चाहिए था। इसी तरह पश्चिमपुरी में लूट की वारदात हुई। पुलिस ने चोरी में रिपोर्ट दर्ज की। अब फिर से वही किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed