{"_id":"6629addba8e471c020020967","slug":"house-collapses-people-narrowly-escape-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-114319-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भरभरा कर गिरा मकान, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भरभरा कर गिरा मकान, बाल-बाल बचे लोग
Thu, 25 Apr 2024 06:41 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली तहसील क्षेत्र के पीतम नगर गांव में बुधवार को तड़के एक मकान अचानक ही भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मकान गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। इस हादसे में मकान स्वामी के गृहस्थी का सामान दबकर खराब हो गया।
पीतम नगर निवासी जगदीश का मकान अल सुबह अचानक भरभरा कर ढह गया। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय घर के अंदर कोई मौजूद नहीं था। घर के पुरुष सदस्य खेतों पर गेहूं की कटाई के लिए गए थे। जबकि महिलाएं पशुओं को चारा देने के लिए निकली थी। तड़के हुई मकान गिरने की घटना के साथ उठे आवाज को सुन ग्रामीण भागकर घटनास्थल पर पहुंचे।
ग्रामीणों को लगा कि शायद मकान के मलबे में परिवार के सदस्य दब गए हैं, जिससे वे मलबा हटाने में जुट गए। इस बीच परिवार के सदस्य वहां पहुंच गए। मकान को गिरा देख उनके होश उड़ गए। जब ग्रामीणों को पता चला कि मलबे के नीचे कोई नहीं है तो राहत की सांस ली।
विज्ञापन
लेकिन ढहे मकान के मलबे में दबने से गृहस्थी का सामान खराब हो गया। बताया गया कि गंगा में आई बाढ़ के दौरान जगदीश का मकान पानी से घिर गया था। मकान के आसपास काफी दिनों तक पानी भरा रहने से नींव कमजोर हो गई थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना उपजिलाधिकारी कुलदीप सिंह को दी, उपजिलाधिकारी ने क्षेत्रीय को मौके पर भेजकर क्षति का आकलन कराया। एसडीम ने बताया कि नियमानुसार पीड़ित की मदद की जाएगी।