{"_id":"678a603b21ecb4cb8605b1ba","slug":"house-caught-fire-due-to-short-circuit-household-items-burnt-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-130437-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, घरेलू सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, घरेलू सामान जला
Fri, 17 Jan 2025 07:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 17 Jan 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
- नगला मदारी में हुआ हादसा, एसडीएम ने दिया मदद का भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
किशनी। विकासखंड की ग्राम पंचायत कुरसंडा के गांव नगला मदारी में एक घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने घर में रखा सामान जला दिया। पीड़ित ने मुआवजा की मांग की। एसडीएम ने परिवार को मदद का भरोसा दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला मदारी निवासी आराम सिंह शुक्रवार की सुबह घर पर थे। तभी करीब 7 बजे शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। घर में आग लगने की जानकारी होते ही अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में आग पूरे घर में फैल चुकी थी। आराम सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। मिट्टी पानी आदि डाल कर जब तक आग पर काबू किया गया। तब तक आग में घरेलू सामान आदि जल चुका था। आग में घरेलू सामान जलने के बाद गरीब परिवार के सामने भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। एसडीएम ने बताया कि शनिवार को लेखपाल को भेजकर हादसे की जांच कराई जाएगी। पीड़ित को संभव सहायता दिलाई जाएगी।