{"_id":"5a4381354f1c1bee6a8b62ce","slug":"hotel-in-agra-for-new-year-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में न्यू ईयर मनाने आ रहे हैं तो पहले पढ़े ये खबर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में न्यू ईयर मनाने आ रहे हैं तो पहले पढ़े ये खबर
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 27 Dec 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
न्यू ईयर पार्टी
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न कोई सितारा, न नामचीन चेहरा। फिर भी शहर के होटलों में नए साल की बुकिंग फुल हो चुकी है। नए साल पर होटल, रेस्टोरेंट और क्लब बिना किसी सितारे के नए साल का स्वागत करेंगे।
टूरिस्ट सीजन के जबरदस्त होने के चलते आगरा के पर्यटन उद्योग में रौनक आ गई है। हालत यह है कि अब नए साल पहले सप्ताह तक शहर के किसी भी होटल में कमरे मिलना मुश्किल है।
ताजमहल के शहर में नए साल तक ताज का दीदार करने के लिए अगर किसी परिचित को बुला रहे हैं तो घर पर ही ठहराइये। क्रिसमस से नए साल तक पूरे सप्ताह शहर के होटलों में कमरा मिलना बहुत मुश्किल है।

farewell party
पहले से बुकिंग न कराने वालों को होटलों में कमरे नहीं मिल पाएंगे। ताज के साये तले नए साल का आगाज करने वालों ने इस बार आगरा का रुख ज्यादा किया है।
ताजनगरी में छोटे, बजट क्लास, सितारा श्रेणी के होटलों की कुल संख्या 450 से ऊपर है। इनके सभी कमरे नए साल तक फुल हो चुके हैं। फतेहाबाद रोड, ताजगंज, माल रोड के होटल तो पखवाड़े भर पहले ही फुल हो गए थे।
बाद में एमजी रोड, बाईपास, यमुना किनारा के होटल भी 31 दिसंबर तक बुक हो गए। नए साल तक हर रोज 40 से 60 हजार पर्यटक ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंचेंगे। ताजमहल के पास के सभी होटल, रेस्टोरेंट क्रिसमस से ही विशेष रूप से सजा दिए गए हैं।

जेपी में रशियन डांसर
पंच सितारा होटलों में केवल क्लार्क शिराज होटल में ही बॉलिवुड कलाकार के साथ नए साल का धमाल मचाया जाएगा। क्लार्क के मैनेजर विनोद शर्मा ने बताया कि गायिका फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट 31 दिसंबर का मुख्य आकर्षण होंगी।
गोल्ड, ब्लैक और रेड थीम पर होटल सजाया जाएगा। कई शो एंकर कर चुकी स्वाति शर्मा न्यू ईयर नाइट की एंकर होंगी। होटल जेपी पैलेस में केवल गेस्ट के लिए ही पार्टी होगी।
यहां रशियन बैले डांस और फीमेल डीजे होंगी। लाइव बैंड परफार्म करेगा। वहीं रेडीसन होटल में भी डीजे, डांस की मस्ती होगी। शहर के अन्य सितारा होटलों में भी डीजे ही रहेगा।