{"_id":"61dd88fe7d582b642e393bdc","slug":"hotel-businessman-wife-filed-murder-case-against-a-accused-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में होटल कारोबारी की मौत का मामला: पत्नी की तहरीर पर टाल व्यापारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में होटल कारोबारी की मौत का मामला: पत्नी की तहरीर पर टाल व्यापारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा
Tue, 11 Jan 2022 07:11 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 11 Jan 2022 07:11 PM IST
सार
मथुरा में हाईवे प्लाजा के पास रविवार को होटल कारोबारी विनोद अग्रवाल उर्फ बॉबी (49) का शव मिला था। वह एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) के रुपयों के लेनदेन को लेकर पंचायत में समझौता कराने गए थे।
विज्ञापन
कारोबारी विनोद अग्रवाल बॉबी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रविंकात गर्ग के भांजे होटल व चांदी कारोबारी विनोद अग्रवाल बॉबी की संदिग्ध हालत में मौत नहीं, बल्कि हत्या हुई थी। उनकी पत्नी ने मनीष टाल वाले पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारोबारी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। पुलिस ने विसरा सुरक्षित रखवाया है।
विज्ञापन
9 जनवरी शाम साढ़े पांच बजे रुपयों के लेनदेन के मामले में अपने दोस्त डॉक्टर अनुराग के साथ विनोद अग्रवाल बॉबी (49) समझौते के लिए नितिन जैन एडवोकेट के यहां गए थे। डॉक्टर अनुराग का मनीष टाल वाले के साथ विवाद चल रहा है। उसके बाद विनोद अग्रवाल हाईवे प्लाजा के पास बेहोशी की हालत में मिले। परिजन उन्हें घर ले आए और डॉक्टरों को दिखाया तो उन्हें मृत घोषित कर दिया। होटल व्यवसायी की मौत से शहर में सनसनी फैल गई थी।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
विनोद अग्रवाल की पत्नी रूबी अग्रवाल की तहरीर पर मनीष टाल वाले के खिलाफ कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मनीष टाल वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की बारीकी से जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मौत का कारण साफ नहीं, विसरा सुरक्षित
कोतवाली पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा सुरक्षित किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी प्रकार के चोट आदि के निशान नहीं मिले हैं। व्यवसायी की मौत का कारण साफ नहीं हो सका है। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा सुरक्षित किया गया है।