{"_id":"e81d72b8885df7efbdf927499c7ab3eb","slug":"hot-singer-neha-kakkar-will-performance-in-flames-2015-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहा कक्कड़ के सुरों पर झूमने को तैयार एसएन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहा कक्कड़ के सुरों पर झूमने को तैयार एसएन
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 14 Dec 2014 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएन मेडिकल कालेज में किताबाें में उलझे रहने वाले एमबीबीएस स्टूडेंट इन दिनों फुल मस्ती में हैं। फ्लेम्स 2015 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सोशल साइट्स फेसबुक से लेकर व्हाट्स एप तक पर सलाह मशविरा लिया जा रहा है। हो भी क्यों न। इस बार हॉट सिंगर नेहा कक्कड़ जो उनके लिए परफार्म करने वाली हैं। साथ ही हर साल की तरह खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी खास बानने की कोशिशें हैं।
एसएन के वार्षिकोत्सव फ्लेम्स 2015 का आगाज सोमवार से हो रहा है। सुबह भगवान टाकीज से कालेज तक मैराथन और दोपहर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से छात्राें का क्रिकेट मैच होगा। 16 और 17 को एलटी-फोर में सांस्कृति कार्यक्रम होंगे, जिसमें छात्र सिंगिंग, डांसिंग में अपना हुनर दिखाएंगे। 18-19 को क्लीनिकल क्विज और अगले दिन नेहा कक्कड़ का शो होगा। 21 को समापन पर मिस एंड मिस्टर एसएन मेडिकल कालेज चुने जाएंगे। संयोजक डा. रोहन शंकर तिवारी ने बताया कि फ्लेम्स को लेकर छात्र उत्साहित हैं। पूरी तैयारी है। आयोजकों में डा. पवन गंगवार, डा. संजय राम, डा. राहुल मित्तल रहे।