{"_id":"64eb8d1c1515be473e0c7627","slug":"hostel-and-lord-krishnas-team-reached-the-final-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-3384-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हॉस्टल और लॉर्ड कृष्णा की टीम पहुंची फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हॉस्टल और लॉर्ड कृष्णा की टीम पहुंची फाइनल में
Sun, 27 Aug 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को लेकर जिला खेल कार्यालय पर सीनियर बालक वर्ग वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। रविवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। प्रथम सेमीफाइनल मुकाबले में वॉलीबाल हाॅस्टल और लाॅर्ड कृष्णा एकेडमी की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। वहीं करहल और नगला पजाबा की टीम को हार का सामना करना पड़ा।
पहला सेमीफाइनल मुकाबला वॉलीबॉल हास्टल मैनपुरी और करहल की टीम के बीच खेला गया। इसमें वॉलीबाल हॉस्टल ने 25-20 और 25-22 के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला लॉर्ड कृष्ण एकेडमी और नगला पजाबा एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें लॉर्ड कृष्णा एकेडमी ने 25-22 और 25-17 के अंतर से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला देर रात लॉर्ड कृष्णा एकेडमी और वॉलीबाल हॉस्टल की बीच खेला जाएगा।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी विजय सिंह, उप क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार, वॉलीबाल संघ के जिला सचिव राघवेंद्र दुबे, धीरेंद्र प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।