फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hospital Staff Abused Health Team For Collect Samples

अस्पताल में नमूने लेने गई टीम से अभद्रता, हंगामा, एसपी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Sat, 04 Apr 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 04 Apr 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Hospital Staff Abused Health Team For Collect Samples
पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आगरा में नामनेर स्थित हॉस्पिटल में शुक्रवार को हंगामा हो गया। हॉस्पिटल के चिकित्सक पिता-पुत्र कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम नमूने लेने गई थी।
विज्ञापन


कुछ कर्मचारी और लोगों ने टीम का सहयोग नहीं किया और अभद्रता करने लगे। इस पर पुलिस बुला ली गई। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने लोगों को समझाया और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी इसके बाद ही लोग नमूने देने के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन


नामनेर स्थित एक हॉस्पिटल के चिकित्सक पिता-पुत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बृहस्पतिवार को पुष्टि हुई थी। इसके बाद हॉस्पिटल के तकरीबन 125 चिकित्सक, कर्मचारी, तीमारदार और मरीजों को अस्पताल में ही रखा गया है। उन्हें बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सभी लोगों के नमूने लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। लेकिन, कर्मचारी विरोध करने लगे। दोपहर में एक महिला कर्मचारी अस्पताल में छिप गई। शाम को अन्य कर्मचारियों ने भी नमूने देने से मना कर दिया। टीम से भी अभद्रता करने लगे।

इसकी जानकारी पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद और अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. प्रभाकांत अवस्थी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। अधिकारियों ने कर्मचारियों और अन्य को समझाया।

उन्हें यह भी बताया कि यदि वह प्रशासन का सहयोग नहीं करेंगे तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लोग मान गए। शाम तक आधे से ज्यादा लोगों से नमूने ले लिए गए थे। शनिवार को भी नमूने लिए जाएंगे। अभी किसी को भी हॉस्पिटल से जाने की अनुमति नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed