फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hospital sealed in case of woman's death

Agra News: महिला की मौत मामले में अस्पताल को किया सील

Thu, 20 Nov 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 20 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Hospital sealed in case of woman's death
सहावर। क्षेत्र के सोरों रोड स्थित गांव जमालपुर में महिला की मौत के मामले में अस्पताल को सील कर दिया गया है। विभाग की टीम ने अस्पताल पर नोटिस चस्पा कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

गला बलदेव निवासी राधा के सिर में दर्द होने पर बुधवार को परिजन ने श्री नाथ हॉस्पिटल जमालपुर में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पति पवन कुमार ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर अधीक्षक डॉ मशकूर आलम ने अपनी टीम के साथ क्लीनिक को सील कर नोटिस चस्पा कर दिया।
विज्ञापन

टीम ने तीन दिन में घटना को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं इस मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है। पति ने पुलिस को तहरीर दी है। सीओ साहिदा नसरीन ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल सील कर दिया गया है। नोटिस का जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed