{"_id":"5f53c9dc8ebc3e615430a96b","slug":"hospital-mainpuri-news-agr4578812151","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया और अस्थमा से पीड़ित दो मरीजों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया और अस्थमा से पीड़ित दो मरीजों ने तोड़ा दम
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज
- फोटो : MAINPURI
फोटो-आठ
डायरिया और अस्थमा से पीड़ित दो मरीजों ने तोड़ा दम
17 मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले में मौसमी और संक्रामक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में 325 मरीज पहुंचे जिनमें से 17 को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। डायरिया और अस्थमा से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई।
-शनिवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव गूजरपुर निवासी रहीशपाल की 40 वर्षीय पत्नी मनोज कुमारी को शुक्रवार को डायरिया की दिक्कत हुई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल में पहुंचे लेकिन उपचार के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी 60 वर्षीय रामसेवक को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। शुक्रवार की रात हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीएमओ डॉ. एके पांडेय का कहना है कि मौसम में बदलाव हो रहा है। ऐसे में लोग कई प्रकार के संक्रामक रोगों की चपेट में आ सकते हैं। लोगों को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। जरा भी दिक्कत होने पर तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टरों से उपचार कराएं।