{"_id":"644414bae21aab92b30aac75","slug":"horrific-death-to-shoe-artisan-accused-brother-in-law-arrested-in-agra-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूता कारीगर को दी खौफनाक मौत: गले में फंदा बनाकर कसा, नहीं निकली जान तो पेड़ के तने से बांधकर खींचे पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूता कारीगर को दी खौफनाक मौत: गले में फंदा बनाकर कसा, नहीं निकली जान तो पेड़ के तने से बांधकर खींचे पैर
Sat, 22 Apr 2023 10:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 22 Apr 2023 10:39 PM IST
सार
जंगल में मिली लाश जूता कारीगर की थी। उसकी हत्या जीजा-साले ने चार माह पूर्व हुए विवाद की रंजिश को लेकर की गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
murder demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज स्थित पृथ्वीनाथ फाटक निवासी जूता कारीगर अचल सिंह (45) की शुक्रवार रात गला दबाकर हत्या कर दी गई। वह एक दावत में शामिल होने गए थे। शनिवार सुबह किरावली के गांव नानपुर के जंगल में शव मिला। पुलिस ने चार घंटे में आरोपी जीजा-साले को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। चार महीने पहले हुई मारपीट का बदला लेने के लिए हत्या को अंजाम दिया गया।
डीसीपी पश्चिमी सोनम कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह सात बजे गांव नानपुर, किरावली के जंगल में युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। गर्दन में शर्ट का फंदा कसा था। इसके बाद उसे पेड़ से बांध दिया गया था। एक हाथ पर अचल सिंह लिखा था। फोटो को व्हाटसएप ग्रुप पर वायरल किया गया। इससे शव की शिनाख्त अचल सिंह के रूप में हो गई। पुलिस ने अचल सिंह की पत्नी सुनीता से पूछताछ की।
सुनीता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को पड़ोसी राजवीर के बेटे का जन्मदिन था। उन्होंने दावत रखी थी। इस पर पति भी शामिल होने गए थे। इसके बाद लौटकर नहीं आए। पुलिस को राजवीर व कुछ अन्य लोगों से पूछताछ में सुराग मिला। खंदौली के गांव गिजौली निवासी जगवीर और मथुरा के थाना फरह स्थित बेरी निवासी नरेश के नाम सामने आए। आखिरी बार अचल सिंह को दोनों के साथ देखा गया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्याकांड करना कबूला।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: लग्जरी कार में बैठकर आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते चार आरोपी गिरफ्तार, मिनटों में बदल देते थे लोकेशन
नरेश और जगवीर शुक्रवार को राजवीर के यहां जन्मदिन की दावत में शामिल होने आए थे। यहां पर अचल सिंह भी मिल गए। शराब पिलाने के बहाने दोनों अचल सिंह को गांव लड़ामदा लेकर पहुंचे। शराब पिलाने के बाद अचल सिंह को नानपुर ले गए। जंगल में ले जाकर उनकी पिटाई की। कमीज उतारकर गले में कस दी। बच नहीं जाए, इसके लिए पेड़ के तने से बांध दिया। इसके बाद पैर पकड़कर भी खींचा, जिससे मौत हो गई।
विज्ञापन
डीसीपी पश्चिमी सोनम कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह सात बजे गांव नानपुर, किरावली के जंगल में युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। गर्दन में शर्ट का फंदा कसा था। इसके बाद उसे पेड़ से बांध दिया गया था। एक हाथ पर अचल सिंह लिखा था। फोटो को व्हाटसएप ग्रुप पर वायरल किया गया। इससे शव की शिनाख्त अचल सिंह के रूप में हो गई। पुलिस ने अचल सिंह की पत्नी सुनीता से पूछताछ की।
विज्ञापन
सुनीता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को पड़ोसी राजवीर के बेटे का जन्मदिन था। उन्होंने दावत रखी थी। इस पर पति भी शामिल होने गए थे। इसके बाद लौटकर नहीं आए। पुलिस को राजवीर व कुछ अन्य लोगों से पूछताछ में सुराग मिला। खंदौली के गांव गिजौली निवासी जगवीर और मथुरा के थाना फरह स्थित बेरी निवासी नरेश के नाम सामने आए। आखिरी बार अचल सिंह को दोनों के साथ देखा गया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्याकांड करना कबूला।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: लग्जरी कार में बैठकर आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते चार आरोपी गिरफ्तार, मिनटों में बदल देते थे लोकेशन
शराब पिलाने के बहाने ले गए थे साथ
पुलिस ने बताया कि अचल सिंह के पड़ोस में राजवीर रहता है। वह फरह निवासी नरेश का रिश्ते का जीजा है। नरेश हाल में गांव लड़ामदा में रहता है। अक्सर जीजा के पास आता था। नरेश के साथ उसका साला जगवीर भी आता था। जगवीर का चार महीने पहले अचल सिंह से विवाद हुआ था। दोनों में मारपीट हुई थी। इससे जगवीर मन ही मन रंजिश मान रहा था।नरेश और जगवीर शुक्रवार को राजवीर के यहां जन्मदिन की दावत में शामिल होने आए थे। यहां पर अचल सिंह भी मिल गए। शराब पिलाने के बहाने दोनों अचल सिंह को गांव लड़ामदा लेकर पहुंचे। शराब पिलाने के बाद अचल सिंह को नानपुर ले गए। जंगल में ले जाकर उनकी पिटाई की। कमीज उतारकर गले में कस दी। बच नहीं जाए, इसके लिए पेड़ के तने से बांध दिया। इसके बाद पैर पकड़कर भी खींचा, जिससे मौत हो गई।