{"_id":"5d05cdb58ebc3e27cf3ded03","slug":"horrific-accident-at-yamuna-expressway-six-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दो सगी बहनों सहित आठ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दो सगी बहनों सहित आठ की मौत
Sun, 16 Jun 2019 06:48 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 16 Jun 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस वे हादसे का शिकार हुई कार
- फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह बलदेव में (माइल स्टोन 140) आगरा की तरफ जा रही एक बैगनआर कार पीछे से ट्रक में घुस गई। इस हादसे में कार सवार दो बहनों समेत सभी आठ लोगों की मौत हो गई। इनमें पांच महिलाएं, एक किशोरी और ड्राइवर समेत दो युवक हैं। सभी आपस में रिश्तेदार हैं और आगरा में ताजमहल देखने के लिए जा रहे थे।
यमुना एक्सप्रेसवे पर यह भीषण हादसा बलदेव थाना क्षेत्र में सरायसालवान गांव के पास हुआ है। जिस तरह से कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से खत्म हो गया है उससे माना जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज रही होगी।
दुर्घटनाग्रस्त कार को कटर से काटकर शव और घायलों को बाहर निकाला गया था। पांच की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि तीन ने आगरा के अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस का कहना है कि कार सवार सभी लोग नौहझील क्षेत्र के बाजना में अपनी रिश्तेदारी में शनिवार को आए थे। रविवार की सुबह पौने नौ बजे आगरा में ताजमहल देखने जा रहे थे। इनके साथ दो गाड़ियां थीं। एक गाड़ी पहले ही आगे निकल गई थी। मरने वालों में सभी आपस में रिश्तेदार हैं।
पुलिस के मुताबिक मृतकों में दो सगी बहनें नीरज (30) पत्नी प्रेमचंद्र और अनीता (32) पत्नी शिवकुमार समसम नगर गौतमबुद्धनगर, विष्णु (24) पुत्र सुरेश चंद्र गांव भूड़खिला पलवल हरियाणा, संतोषी (19) पुत्री भीमसेन सुरीर मथुरा, शालू (20) पुत्री जयप्रकाश बनेल थाना पहासू बुलंदशहर, गब्बर पुत्र बिरम सिंह (24) खेड़ली बल्लभगढ़ हरियाणा, अंजली (11) पुत्री शिवकुमार समसमनगर और तरुणा (21) पुत्री सलेख चंद्र निवासी गुलाबटी बुलंदशहर हैं। इन लोगों के पास से मिले कागजात के आधार पर पहचान हो सकी थी। सूचना पाकर सभी के परिवार वाले भी पहुंच गए।