फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hornbill birds unique story live together for life the whole family dies when the male does not come

हॉर्नबिल पक्षी की अनोखी प्रेम कहानी: तीन महीने घोंसले में रहती है कैद, नर नहीं लौटे तो मर जाता है पूरा परिवार

Sun, 05 Mar 2023 08:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Mar 2023 08:12 AM IST
सार

हॉर्नबिल पक्षी आमतौर पर ताउम्र एक ही साथी के साथ रहते हैं। कठिन दौर तब होता है जब मादा बच्चों के जन्म देती है। इन बच्चों को पालने के लिए मादा पक्षी तीन महीने घोंसले में कैद रहती है।  नर हॉर्नबिल चोंच से खाना खिलाता है। अगर नर न लौटे तो मादा बच्चों के साथ ही घोंसले में मर जाती है।
 

विज्ञापन
hornbill birds unique story live together for life the whole family dies when the male does not come
हॉर्नबिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बाह में हॉर्नबिल की इन दिनों खूब चहचहाट सुनी जा रही है। इस  पक्षी की भी गजब की कहानी है। जैसे इंसान अपने लिए घर खोजते हैं, वैसे ही हॉर्नबिल पक्षी पेड़ की डालियों में खोदकर में अपना घोंसला बनाते हैं। मादा हॉर्नबिल बच्चों को पालने के लिए करीब 3 महीन के लिए खुद को घोंसले में कैद कर लेती है। कैद के दौरान एक खुला छेद रहता है ताकि उसे सांस और खाना मिल सके। नर हॉर्नबिल चोंच से खाना खिलाता है। अगर नर न लौटे तो मादा बच्चों के साथ ही घोंसले में मर जाती है।
विज्ञापन


बाह के रेंजर आरके सिंह राठौड ने बताया कि हॉर्नबिल का स्थानीय नाम धनेश एवं वैज्ञानिक नाम बूसेरोस बिकोर्निस है। प्रजनन सीजन (जनवरी से अप्रैल) में एशिया, अफ्रीका, मलेशिया आदि मुल्को में पाए जाने वाले इस पक्षी की चंबल में भी खूब चहचहाट सुनी जा रही है। मादा घोंसले में एक या दो अंडे देती है। करीब 38 दिन बाद अंडे से चूजे निकलते हैं। उनके उड़ने लायक होने तक नर घोंसले में भोजन पहुंचाता है। 
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि मादा नर के मुकाबले छोटे होते हैं। इनकी लंबाई 95 110 सेमी, वजन 2 4 किग्रा, पंख फैलाव 50 सेमी होता है। चंबल सफारी जरार के निदेशक आरपी सिंह ने बताया कि हॉर्नबिल सफारी में भी मौजूद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये  भी पढ़ें - Mainpuri: 'नपुंसक है पति', सुहागरात पर पति का सच जान शोर मचाने लगी दुल्हन, रात में पहुंची थाने, हुआ ये फैसला

सर्वाहारी पक्षी को पसंद है फलों का गूदा

आमतौर पर हॉर्नबिल सर्वभक्षी पक्षी है। लेकिन प्रजनन काल में नर पक्षी अंजीर, जंगली फल, आम, फूल, कलियां आदि का गूदा भोजन के रूप में जुटाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed