{"_id":"b6c9de85a12ce346740ebede61c2f99f","slug":"hopefully-daily-so-attentive-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काश! रोजाना इतनी चौकस रहे पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काश! रोजाना इतनी चौकस रहे पुलिस
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
Updated Tue, 26 Jan 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
अगर पुलिस रोजाना इतनी चौकसी दिखाए तो अपराधी की क्या मजाल कि वारदात करके भाग जाए। गणतंत्र दिवस के लिए जारी हाईअलर्ट में पुलिस ने सोमवार को दिन भर चेकिंग अभियान चलाया। मॉल और होटल ही नहीं धर्मशाला और सराय तक खंगाले गए। बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, स्मारकों पर तलाशी अभियान चला। शहर के 60 प्वाइंट पर 1000 से ज्यादा वाहनों की चेकिंग की गई। एटीएस, स्वाट, एलआईयू, बम डिस्पोजल स्क्वैड, डॉग स्क्वैड, एंटी सबोटाज यूनिट, पीएसी और पर्यटन पुलिस, सभी ने दिन भर दौड़ लगाई। ताजमहल और किला पर विशेष अभियान चला। यहां रिवर पुलिस को भी लगाया गया। सुबह को एसपी सिटी आरके सिंह और सभी सीओ चेकिंग में लगाए गए। दोपहर को थाना प्रभारियों से वाहन चेकिंग कराई गई। शाम को पांच से आठ बजे तक ग्रांड चेकिंग चली। इसके बाद रात को 11 बजे से फिर से पुलिस टीमें अपने अपने प्वाइंट्स पर लगा दी गई।
उधर, ट्रेन की बोगियों में विस्फोट की धमकी संबंधी इनपुट मिलने के बाद से ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को अलर्ट किया गया है। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सोमवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। स्टेशनों और ट्रेनों में संदिग्धों की धरपकड़ के साथ ही डॉग स्क्वैड और बम निरोधक दस्ते के साथ चेकिंग की गई। राजा की मंडी, आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, ईदगाह स्टेशनों पर आई कई ट्रेनों में तलाशी की गई। शताब्दी, राजधानी एक्सप्रेस गाड़ियों समेत करीब एक दर्जन रेलगाड़ियों में जीआरपी के स्क्वैड बढ़ाए गए हैं। एसपी जीआरपी गोपेशनाथ खन्ना ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर 48 घंटे पहले से ही लगातार चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में पूरे अनुभाग में ट्रेनों और स्टेशनों पर चेकिंग की जा रही है। चेकिंग अभियान 28 जनवरी तक जारी रहेगा। इस दौरान एक्सप्रेस ट्रेनों की स्टेशनों पर चेकिंग की जा रही है। सोमवार को समता एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन गाड़ियों को चेक किया गया। इसके साथ ही स्टेशनों के प्लेटफार्म, रिजर्वेशन हॉल, पार्किंग एरिया, वेटिंग हॉल आदि में बीडीएस और डाग स्क्वैड के साथ चेकिंग की गई।
सेंट जोंस पर लावारिस ब्रीफकेस से सनसनी
सेंट जोंस चौराहे पर सोमवार दोपहर तकरीबन तीन बजे लावारिस ब्रीफकेस मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने ब्रीफकेस के पास से लोगों को दूर हटा दिया। डॉग स्क्वैड बुलाया गया। खोजी कुत्ते ने क्लीयरेंस दे दी। इसके बाद एक अधिवक्ता पहुंच गए। उन्होंने ब्रीफकेस अपना बताया। इंस्पेक्टर हरीपर्वत का कहना है कि ब्रीफकेस अधिवक्ता की कार से चोरी हो गया था। उसमें कुछ कागजात रखे हुए थे।