फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hope - DEMU not found, but EMU has woken up

उम्मीद- डेमू न मिली, लेकिन ईएमयू की जाग गई है आस

Fri, 13 Aug 2021 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hope - DEMU not found, but EMU has woken up
कासगंज का इलैक्ट्रिक रेलवे ट्रैक - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कासगंज से बाया बरेली, पीलीभीत तक अब इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनें जल्द रफ्तार भरने लगेंगी। इलेक्ट्रिक कार्य पूरा होने के साथ ही इलेक्ट्रिक लोको मेंटीनेंस शेड भी बने हैं और डेमू मेंटीनेंस शेड को ईएमयू मेंटीनेंस शेड के रूप में परिवर्तित किया गया है। जिससे अब कासगंज ट्रैक को इलेक्ट्रिक इंजन की ट्रेनें मिलने के साथ-साथ ईएमयू मिलने की आस जाग गई है।
विज्ञापन

कासगंज से बरेली तक रेल लाइन विद्युतीकरण का कार्य पहले ही हो चुका है, लेकिन इस पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेने रफ्तार नहीं भर रहीं थीं। कासगंज से पीलीभीत की ओर सीधी जाने वाली ट्रेनों के इंजन को बरेली में बदलना पड़ता क्योंकि बरेली से पीलीभीत ट्रैक इलेक्ट्रिक नहीं था। इंजन बदलने में काफी समय व्यर्थ जाता इसलिए लिंक न होने के कारण कासगंज से बरेली तक इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनें नहीं चलाई गईं।
विज्ञापन

अब पीलीभीत ट्रैक भी विद्युतीकृत हो चुका है। कासगंज से पीलीभीत तक पूरे ट्रैक के विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया है। इज्जतनगर मंडल में डीजल इंजन की मरम्मत के लिए बने शेड को इलेक्ट्रिक इंजन मरम्मत के लिए परिवर्तित किया गया है। वहीं डेमू शेड को ईएमयू शेड में बदला गया है। जिससे अब उम्मीद है कि कासगंज से बरेली और पीलीभीत तक सीधे ईएमयू जल्द मिल जाएगी। क्योंकि अब तक विद्युतीकरण का कार्य लटका होने के कारण ईएमयू का संचालन नहीं हो पा रहा था। इज्जतनगर मंडल में बने इस ईएमयू की मरम्मत और रखरखाव के लिए बनाए गए शेड का मंडल रेल प्रबधंक आशुतोष पंथ ने शुभारंभ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईएमयू इलेक्ट्रिक मल्टीपल इकाई ट्रेन होती है। जिसमें यात्री डिब्बे लगे होते हैं और दोनों ओर इलेक्ट्रिक इंजन होता है। इसके अलावा डेमू डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल इकाई होती है। जो ऑन बोर्ड डीजल इंजन द्वारा संचालित होती है। इसमें डिब्बों को बिजली देने के लिए एक अल्टरनेटर भी लगा होता है।

कासगंज-पीलीभीत खंड का रेल लाइन विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। डीजल शेड, डेमू शेड के काम में भी विद्युतीकरण का काम हुआ है। इससे उम्मीद है कि कासगंज से पीलीभीत तक ईएमयू का संचालन जल्द हो सकेगा- कृष्ण मोहन विश्वकर्मा, प्रबंधक आरबीएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed