फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hookah party on the roof of the apartment DJ was playing at high volume police held 12 student

Agra: अपार्टमेंट की छत पर हुक्का पार्टी, तेज आवाज में बज रहा था डीजे; तभी एक फोन ने कर दिया कुछ ऐसा

Wed, 15 Jan 2025 04:10 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 15 Jan 2025 04:10 PM IST
सार

छात्रों ने अपार्टमेंट की छत पर हुक्का पार्टी का आयोजन किया। तेज आवाज में डीजे बजाने लगे। आसपास के लोगों ने विरोध किया तो धमकाने लगे। महिलाओं से बदसलूकी की। पुलिस ने 12 छात्रों को हिरासत में लिया है।


 

विज्ञापन
Hookah party on the roof of the apartment DJ was playing at high volume police held 12 student
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना काॅलोनी के कृष्णा अपार्टमेंट में किराए पर रहने आए युवकों ने छत पर हुक्का पार्टी का आयोजन किया। तेज आवाज में डीजे पर धमाल मचाने पर अपार्टमेंट के लोगों ने विरोध किया तो हंगामा हो गया। पुलिस को फोन किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 12 युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

 

शोर कम करने के लिए कहा
कृष्णा अपार्टमेंट के लोगों ने बताया कि छात्र एक जनवरी को फ्लैट में रहने आए थे। मंगलवार की शाम को उन्होंने छत पर हुक्का पार्टी रखी थी। इसमें तेज आवाज पर डीजे बजाया जा रहा था। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने उन्हें शोर कम करने के लिए कहा तो धमकाने लगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

12 छात्रों को पकड़ा
आरोप है कि महिलाओं से बदसलूकी की। इस पर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 12 छात्रों को हिरासत में लिया है। छत से हुक्का, शराब की बोतलें आदि भी मिले हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्र पार्टी कर रहे थे। लोगों की शिकायत पर पकड़ा है। जांच की जा रही है। कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed