फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Honey Bee Fly At Fatehpur Sikri Buland Darwaza Bite Tourists

आगराः फतेहपुर सीकरी स्मारक पर उड़ीं मधुमक्खियां, पर्यटकों में मची खलबली

Sun, 10 Jan 2021 11:47 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 10 Jan 2021 11:47 AM IST
विज्ञापन
Honey Bee Fly At Fatehpur Sikri Buland Darwaza Bite Tourists
फतेहपुर सीकरी
फतेहपुर सीकरी के शेख सलीम चिश्ती दरगाह, बुलंद दरवाजा, शाही जामा मस्जिद समेत कई स्मारकों में मधुमक्खियों के छत्ते लगे हुए हैं। इनसे निकल कर मधुमक्खियां यहां पहुंचने वाले पर्यटकों और जायरीनों को आए दिन काटकर घायल कर रहीं हैं। 
विज्ञापन


मधुमक्खियों के विशालकाय छत्ते
स्थानीय लोगों ने बताया कि बुलंद दरवाजा सहित विभिन्न स्मारकों में मधुमक्खियों के विशालकाय छत्ते लगे हैं। हर साल पुरातत्व विभाग इन छत्तों को हटवाता है। इस वर्ष शिकायतों के बाद भी इन्हें अब तक नहीं हटाया गया है। इसका खामियाजा यहां पहुंचने वाले पर्यटकों और जायरीनों को भुगतना पड़ रहा है। विश्व स्मारकों की नगरी फतेहपुर सीकरी के बुलंद दरवाजा और शाही जामा मस्जिद में इन दिनों कड़कड़ाती ठंड के चलते अचानक मधुमक्खियां उड़ने लगती हैं।
विज्ञापन


पड़ताल: 390 दिनों में भी समाधान नहीं, घरों के बाहर उफना रहा सीवर, वबाग दूर नहीं कर सकी 'समस्या'
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष भी एक विदेशी सैलानी को मधुमक्खियों ने बुरी तरह घायल कर दिया था। शनिवार को भी बुलंद दरवाजा परिसर में स्थित शेख सलीम चिश्ती की दरगाह परिसर में मधुमक्खियां अचानक उड़ने लगीं। परिसर में मौजूद पर्यटकों और जायरीनों में भगदड़ मची।


World Hindi Day: अमीर खुसरो ने हिंदी को खड़ी बोली के स्वरूप में बदला, दिलाई विश्व पटल पर पहचान

जियारत करने आई महिला और उसका बच्चा गिर कर घायल
जियारत करने के लिए आई एक महिला और उसका बच्चा गिर कर घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने के बाद एएसआईकर्मियों में खलबली मच गई। महिला और उसके बच्चे को अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराकर घर के लिए रवाना कर दिया।

केमिकल स्प्रे मशीन खराब
इस संबंध में संरक्षण सहायक कलंदर बिंद का कहना है कि मधुमक्खियों के छत्तों को केमिकल स्प्रे मशीन खराब होने के कारण नहीं हटाया जा सका है। सोमवार तक मशीन के मरम्मत होकर मिलने की संभावना है। इसके बाद इन छत्तों को हटा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed