{"_id":"59c3d7024f1c1bb0688b5b39","slug":"honey-bee-attack-during-last-rite-in-shikohabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा के अंतिम संस्कार को जुटे थे लोग, हुआ ऐसा कि पड़ गए अपनी जान के लाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा के अंतिम संस्कार को जुटे थे लोग, हुआ ऐसा कि पड़ गए अपनी जान के लाले
ब्यूरो/अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
Updated Fri, 22 Sep 2017 08:04 AM IST
विज्ञापन
bees
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक वृद्धा का अंतिम संस्कार करने गए ग्रामीण श्मशान घाट में चिता बनाने की तैयारी कर रहे थे। अचानक सूखी लकड़ियों को खींचते ही कुछ ऐसा हुआ कि लोगों में भगदड़ मच गई। ग्रामीण शव छोड़ कर खुद को बचाने में जुट गए।
बताया गया है कि शिकोहाबाद के नगला जवाहर निवासी प्रयागश्री का गुरुवार सुबह निधन हो गया। परिवारीजन, रिश्तेदार और ग्रामीण अंतिम सस्कार के लिए शव श्मशान घाट ले गए। यहां चिता बना कर अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी कि सूखी लकड़ियों को खींचते ही मधुमक्खियों के झुंड ने वहां मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया।
देखते देखते मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। लोग शव छोड़ कर खुद को मधु मक्खियों के हमले से बचाने के दौड़ने लगे। इस दौरान मधु मक्खियों ने करीब 50 लोगों को अपना शिकार बनाया। मधुमक्खियों के काटते ही लोग चीखपुकार कर जमीन पर लोटने को मजबूर हो गए।

ये लोग हुए घायल
हमले के कारण करीब दो घंटे शव का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया। नौ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में घायल हुए लोगों में प्रासू (23) निवासी नगला गड़रिया सिरसागंज, मोनू (23) निवासी अरमराजट, अमित (18) निवासी नगला जवाहर, कटोरा देवी (70), निवासी लखुआ, द्रोपदी (75). सोकीराम (65) सौदान सिंह (46), आशादेवी (40), राकेश (55) शामिल हैं।