{"_id":"66ef02a4d22035882e014939","slug":"home-guards-were-playing-cards-on-the-bonnet-of-the-police-vehicle-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-124341-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिस वाहन के बोनट पर ताश खेल रहे थे होमगार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुलिस वाहन के बोनट पर ताश खेल रहे थे होमगार्ड
Sat, 21 Sep 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 21 Sep 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। तहसील घिरोर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस चल रहा था। उधर पार्किंग में खड़ी दन्नाहार थाने की पुलिस वाहन (जीप) के बोनट पर खनन अधिकारी का चालक और दो होमगार्ड व अन्य ताश खेल रहे थे। आरक्षी चालक ने उन्हें रोका और थानाध्यक्ष को सूचना दी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए होमगार्डों और खनन अधिकारी के चालक के विरुद्ध कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट भेजी है।
शनिवार को घिरोर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में थानाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह भी आए थे। उनकी पुलिस जीप परिसर में बनी पार्किंग में खड़ी थी। तभी खनन अधिकारी का वाहन चालक राहुल यादव, होमगार्ड नेत्रपाल और प्रेम किशोर ताश की गड्डी ले आए। तीनों ने पुलिस वाहन के बोनट पर ताश खेलना शुरू कर दिया। उन्हें ताश खेलता देख पुलिस वाहन पर तैनात आरक्षी चालक गया प्रसाद ने रोका। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह को दी। जिसके बाद अनुशासनहीनता करने वाले कर्मियों की फटकार लगाई गई। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी विनोद कुमार ने खनन अधिकारी के चालक हमराह राहुल यादव व दोनों होमगार्ड के विरुद्ध कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट कार्यालय भेजी हैं।