फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Home Delivery Grocery Distribution Will Starts Today In Lockdown

लॉकडाउनः तेल मिल और आटा चक्की खुलीं, डीएम ने दी घर-घर सामान पहुंचाने की अनुमति

Fri, 27 Mar 2020 02:00 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 27 Mar 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
Home Delivery Grocery Distribution Will Starts Today In Lockdown
आगरा डीएम पीएन सिंह व एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
घर-घर तक आटा, चीनी, सूजी सहित जरूरी सामान पहुंचाने के लिए प्रशासन ने शुक्रवार से आटा चक्कियों और तेल मिलों को खोलने का आदेश जारी कर दिया। डीएम ने बताया कि जोमेटो और बिग बाजार को डोर स्टेप डिलीवरी की अनुमति दी गई है। समस्त फुटकर विक्रेताओं को घरों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन


ट्रक और ट्रैक्टर को बिना पास के एक स्थान से दूसरी जगह आवागमन की अनुमति होगी। जिला अभिहित एवं रसद व खाद्य आपूर्ति के नोडल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 15 फ्लोर मिलों को अनुमति दी गई है। इनके पास भरपूर स्टॉक है। पहले दिन आटा, दाल, चावल सप्लाई करने वाले 900 किराना स्टोर को परमीशन दी है।
विज्ञापन


इनके 450 लोडिंग वाहनों का भी परमिट है। इसके अलावा ईजी-डे, बिग बाजार व अन्य स्थानों से भी रोजमर्रा के सामान की होम डिलीवरी की जाएगी। थोक की मंडी एत्माद्दौला से संचालित होगी। 50 स्वयंसेवी समस्त फुटकर विक्रेताओं को सामान पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Home Delivery Grocery Distribution Will Starts Today In Lockdown
डीएम पीएन सिंह व एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
संस्थाओं से लेकर पुलिस बांटेगी भोजन, मदद के लिए व्हाट्सएप करें : 9639555540
असहाय लोगों को पका हुआ खाना पहुंचाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं, एनजीओ और अन्य लोगों को अनुमति ऑनलाइन मिल जाएगी। इनसे भोजन लेकर इसका वितरण पुलिस करेगी। लोगों को व्हाट्सएप पर कुछ सूचनाएं देनी होंगीं। इनसे अनुमति मिल जाएगी।

ये सूचनाएं हैं, संस्था या दानदाता का नाम। मोबाइल नंबर। वह स्थान जहां से पुलिस भोजन प्राप्त करेगी। 400 से ऊपर पैकेटों की संख्या। ये सूचनाएं व्हाट्सएप नंबर 9639555540 पर भेज दें।

आटा सहित किसी चीज की कमी नहीं: डीएम
डीएम प्रभु एन सिंह ने एसएसपी बबलू कुमार के साथ आटा मिलों का दौरा किया। उन्होंने दावा किया कि जनपद में आटा सहित किसी चीज की कोई कमी नहीं है। लोग धैर्य रखें, व्यवस्था में कुछ समय लगा है, अब सभी चीजें ठीक कर ली गई हैं।
 

आटा, दाल, सब्जी की होम डिलीवरी नहीं हो पाई... हेल्पलाइन नंबर बंद रहे
प्रशासन ने बृहस्पतिवार को आटा, दाल, सब्जी, फल और चिकित्सकीय सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने के बाद दावा किया था कि किसी भी जरूरी चीज के लिए घर से बाहर नहीं निकलना होगा लेकिन ऐसा हो नहीं सका।

हेल्पलाइन नंबरों में से 80 फीसदी से भी ज्यादा या तो बंद मिले या फिर फोन नहीं उठे। नोडल अफसरों ने भी फोन नहीं उठाए। आटा, दाल, सब्जी की होल डिलीवरी की व्यवस्था भी नहीं हो पाई।

0562 - 2454209 पर नहीं उठा फोन
घर बैठे खाद्य सामग्री मंगाने के लिए फोन नंबर 0562-2454209 दिया गया था। साकेत कॉलोनी के लोकेंद्र ने बताया कि दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चार बार फोन लगाया गया लेकिन रिसीव नहीं हुआ। फल और सब्जी के लिए जारी नंबर- 7300740601 पर शाम 05:32 और 05:36 बजे घंटी जा रही थी, फोन उठाया नहीं जा रहा था। वहीं दूसरा नंबर 9500600033 नंबर सेवा में नहीं है, बता रहा था।

आवास विकास सेक्टर एक के सतेंद्र ने बताया कि कॉलोनी में सब्जी घर घर पहुंचाने के लिए दिए गए नंबर स्विच आफ रहे। मारूति एस्टेट के निमेश चौधरी ने बताया कि सब्जी, आटा के लिए जारी एक भी नंबर ने काम नहीं किया। नोडल अफसरों ने फोन उठाया और काट दिया।

इस नंबर पर मिला रिस्पांस
सिलिंडर के लिए जारी नंबर- 8840047964 पर शाम 05:38 बजे फोन किया गया। पहली बार में ही फोन उठ गया। शास्त्रीपुरम के हरीश ने बताया कि सिलिंडर की उपब्धता कैसे हो, के संबंध में संबंधित व्यक्ति ने बताया कि पहले की तरह ही गैस बुक कराई जाए, निर्धारित अवधि में गैस के न मिलने पर इस नंबर पर दोबारा संपर्क किया जा सकता है।

हेल्पलाइन नंबर लगे नहीं, आटे की किल्लत
प्रशासन ने किराने की दुकानें बंद करने का आदेश कर दिया पर व्यवस्थाएं नहीं की। हेल्पलाइन नंबर बंद है और लोगों को आटा भी नहीं मिल पा रहा है - अमीर अहमद जाफरी एडवोकेट

प्रशासन ने जो नंबर जारी किए, वे काम नहीं कर रहे। फल, सब्जी तो मिल रही है, आटा नहीं मिल रहा  - प्रदीप डेंबला, प्रताप नगर

हेल्पलाइन नंबर की जिम्मेदारी उन लोगों को देनी चाहिए जो समस्या सुनने का धैर्य रखते हैं - मुन्ना लाल, अलबतिया रोड
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed