फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Holika Dahan today at 3000 places in the district, security arrangements are tight, PAC deployed

होलिका दहन को लेकर अलर्ट: 100 संवेदनशील इलाकों में ड्रोन निगरानी, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

Mon, 02 Mar 2026 09:46 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 02 Mar 2026 09:46 AM IST
सार

आगरा में तीन हजार स्थानों पर होने वाले होलिका दहन को लेकर पुलिस ने 100 संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है। ड्रोन निगरानी, जोन-सेक्टर व्यवस्था और सख्त चेकिंग अभियान के जरिए शांतिपूर्ण होली सुनिश्चित करने की तैयारी है।

विज्ञापन
Holika Dahan today at 3000 places in the district, security arrangements are tight, PAC deployed
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने शनिवार रात को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

विस्तार

आगरा में करीब तीन हजार स्थानों पर सोमवार को होलिका दहन किया जाएगा। दहन स्थल पर किसी तरह के विवाद की स्थिति न रहे, इसके मद्देनजर पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। शांतिपूर्ण माहौल में होलिका दहन कराने की जिम्मेदारी थाना पुलिस की होगी। एसीपी मोबाइल टीमों के साथ गश्त पर रहेंगे। शहर के संवेदनशील इलाके लोहामंडी और मंटोला में पुलिस के साथ ही पीएसी को भी तैनात किया गया है। 100 स्थानों पर विशेष रूप से पुलिस बल रहेगा। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने शनिवार रात को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

 

होली पर चार दिन का सुरक्षा खाका खींचा गया है। शहर में 6 जोन और 18 सेक्टर बनाए गए हैं। हर जोन की जिम्मेदारी एसीपी को दी गई है। सेक्टर में थाना प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई है। होलिका दहन के समय किसी तरह का विवाद किया गया तो आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोई भी समस्या होने पर संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी को अवगत करा सकते हैं। वहीं शनिवार रात को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने भी शहर में कई जगह पर भ्रमण किया। होलिका दहन स्थलों को चेक किया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस ने पूरी तैयारी की है। होली आपसी सौहार्द के साथ खेलें। जो लोग होली नहीं खेलते हैं या फिर महिलाएं कहीं जा रही हैं. तो उन पर बेवजह रंग नहीं डालें। यातायात को बाधित नहीं करें। डीजे संचालकों को नोटिस दिया गया है। जो भी नियमों का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

100 संवेदनशील स्थान चिह्नित
रमजान चल रहे हैं। होली का त्योहार भी है। इसको देखते हुए पुलिस को विशेष रूप से अलर्ट किया गया है। शहर में 100 संवेदनशील स्थान चिह्नित किए गए हैं। इनमें मंटोला, लोहामंडी, शाहगंज, ताजगंज, न्यू आगरा, ट्रांसयमुना कॉलोनी के इलाके हैं। यह मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र है। इन इलाकों में ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।


 
विज्ञापन

तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाया तो कार्रवाई
पुलिस ने चेकिंग अभियान भी शुरू कर दिया है। तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाते मिलने पर कार्रवाई की जा रही है। वाहनों को जब्त करने के साथ ही चालान भी काटा जा रहा है। प्रमुख रूप से हाईवे और एमजी रोड पर चेकिंग होगी। होली के दिन सड़कों पर बैरियर लगाकर पुलिस वाहनों को चेक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed