फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Holi will be celebrated at 1460 places amid tight security

Agra News: कड़ी सुरक्षा के बीच 1460 स्थानों पर जलेगी होली

Mon, 10 Mar 2025 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 10 Mar 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Holi will be celebrated at 1460 places amid tight security
शहर के अहीर पाड़ा क्षेत्र में रखी होली।
कासगंज। जिले में 1460 स्थानों पर होली जलाई जाएगी। होली और रमजान माह का जुमा एक ही दिन होने कारण सुरक्षा चौकसी के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट है। जिले में सेक्टर स्कीम लागू की गई है। जिले को तीन जोन व 10 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है।जिले में 1460 स्थानों पर होलिका दहन की जाएगी। इस बार रमजान माह का शुक्रवार व होली धूल पर्व एक ही दिन पड़ रहे हैं।इससे प्रशासन सतर्क है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचकर दोनों समुदाय के लोगों से बातचीत कर रहे हैं। इसके साथ ही सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए है। जिले की तीनों तहसीलों को जोन बनाया गया है। इसके साथ ही जिले के दस थानों को सेक्टर में बदल कर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया गया है। 13 मार्च से ही सभी होलिका दहन वाले स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। जिले के सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी होली पर्व पर भ्रमणशील रहेंगे। सभी जोन और सेक्टर में शांति व्यवस्था के लिए अफसरों की तैनाती की गई है। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि होली और जुमा एक दिन है। इसे देखते हुए मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में दोनों समुदाय के लोगों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। जोन, सेक्टर स्कीम लागू करके सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed