फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Holi Shower of gulal from fire cylinder colors will fly with explosions

होली है या दिवाली: फायर सिलिंडर से गुलाल की बौछार, धमाकों संग उड़ेगा रंग; बदला रंगने का अंदाज

Sun, 17 Mar 2024 12:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Mar 2024 12:28 PM IST
सार

समय के साथ होली खेलने का तरीका भी बदल रहा है। इस बार होली में पटाखे भी छूटेंगे और फायर सिलिंडर से गुलाल की बौछार होगी। 

विज्ञापन
Holi Shower of gulal from fire cylinder colors will fly with explosions
Mathura Holi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में होली में बच्चों को दिवाली की तरह ही रोमांचित होने का भी अवसर मिलेगा। रंग और पिचकारी की कंपनियों ने होली में जलाने के लिए पटाखे भी बनाए हैं, जिसे जलाने पर एक या दो, तीन रंगों की रोशनी निकलेगी। पानी में घुलने वाले रंगों के साथ कलरफुल फाॅग स्प्रे और सेंटेंड गुलाल है, जिसे किसी के ऊपर उड़ाने वाले आनंदित होंगे, जबकि कपड़े भी गीले नहीं होंगे।
विज्ञापन


इस बार बाबा के बुलडोजर के साथ फायर सिलिंडर मॉडल पिचकारी से भी गुलाल की बौछार होगी। होली में रंग गुलाल की परंपरा में कंपनियों ने कुछ नए प्रयोग किए हैं। इस बार की होली चुनावी रंग में रंगी नजर आ रही है। टैंक वाली पिचकारी के ऊपर भी योगी-माेदी की फोटो लगी है, तो नीचे डबल इंजन की सरकार लिखी है। दुकानदारों का कहना है कि पहले लाल रंग का गुलाल ज्यादा बिकता था, लेकिन इस बार केसरिया रंग की बिक्री अधिक है। 20 जनवरी को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में केसरिया पटका खूब बिका था, उसके बाद पहली बार आई होली में भी यह पटका दिखेगा, जिस पर हैप्पी होली लिखा है। केसरिया रंग की टोपी और पगड़ी भी खूब बिक रही है। विभिन्न प्रकार के मुखौटे के साथ पार्टी वियर मुखाैटे भी हैं। रंगों के साथ हर्बल गुलाल की बिक्री अधिक हो रही है।
विज्ञापन


\व्यापारी रानू गर्ग ने बताया कि होली में पटाखे भी जलेंगे। टू इन वन पटाखे जलाने पर एक साथ दो और तीन रंगों की रोशनी दिखेगी। इस बार कलर फूल फॉग स्प्रे भी अधिक बिक रही है। बाजार का रुख संकेत कर रहा है कि भिगोने वाली होली के बजाए सूखे गुलाल का उपयोग ज्यादा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी मैन बाजार गौरी अग्रवाल ने बताया कि होली में बीजेपी पिचकारी, फायर सिलिंडर की मांग अधिक है। इस बार हैप्पी होली लिखा केसरिया पटका ज्यादा बिका है। पार्टी से जुड़े लोग इसे थोक में खरीद रहे हैं, जबकि अन्य लोग भी पटका खरीद रहे हैं। मोदी-योगी के अलावा अन्य किसी नेता के नाम की पिचकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed