फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hockey fans disappointed with England's defeat, hope for victory against Pakistan today

Agra News: इंग्लैंड की हार से हॉकी प्रेमी मायूस, आज पाकिस्तान के खिलाफ जीत की आस

Wed, 19 Aug 2026 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Hockey fans disappointed with England's defeat, hope for victory against Pakistan today
हॉकी प्रेमी
आगरा। जीत सामने और उम्मीदें आसमान पर थीं लेकिन दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने ऐसा पलटवार किया कि हॉकी प्रेमियों की खुशी मायूसी में बदल गई। विश्व कप में इंग्लैंड पर 32 साल से जीत का इंतजार खत्म करने उतरी भारतीय टीम ने 2-1 की बढ़त बनाई, लेकिन मुकाबला 2-4 से गंवा दिया। अब हॉकी खिलाड़ियों और प्रेमियों की निगाहें 19 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महामुकाबले पर टिकी हैं। भारत के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है।
विज्ञापन

भारत ने शुरुआत में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर बराबरी दिलाई, जबकि दिलप्रीत सिंह ने भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी। पहले हाफ तक भारतीय टीम नियंत्रण में दिखाई दे रही थी, लेकिन दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने मैच का रुख बदल दिया और 4-2 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

आगरा के हॉकी जगत की नजर पाकिस्तान पर
इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद अब 19 अगस्त का भारत-पाकिस्तान मुकाबला चर्चा में है। भारत की दूसरे दौर में पहुंचने की राह इस मुकाबले से काफी हद तक तय होगी। इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार ने दबाव जरूर बढ़ाया है, लेकिन पाकिस्तान पर जीत भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला हॉकी संघ के सचिव संजय गौतम कहते हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ टीम को शुरुआत से ही आक्रामक और अनुशासित खेल दिखाना होगा।
मास्टर्स हॉकी आगरा के अध्यक्ष राजीव सोई ने कहा, इंग्लैंड के खिलाफ हार निश्चित रूप से निराशाजनक है, लेकिन अभी भारत के पास वापसी का मौका है। उम्मीद है भारतीय टीम इस बार अपनी गलतियों से सीखकर बेहतर प्रदर्शन करेगी।

भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 19 अगस्त को होगा। दोनों टीमों के लिए यह पूल चरण का अहम मुकाबला है। पाकिस्तान भी अपने शुरुआती मुकाबले में इंग्लैंड से 1-4 से हार चुका है, इसलिए दोनों टीमें दबाव में मैदान पर उतरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed